Ekta Kapoor and Tanya Mittal Collaboration Project: बिग बॉस 19 फेम Tanya Mittal पूरे शो के दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली कंटेस्टेंट बनीं. उन्होंने पूरे शो को सबसे ज्यादा व्यूज दिए. उसी शो के दौरान उनकी मुलाकात टीवी इंडस्ट्री की बड़ी प्रोड्यूसर Ekta Kapoor के साथ हुई थी, जहां पर उन्होंने उसी वक्त तान्या को उनके साथ काम करने का ऑफर दिया था. अब दोबारा से एकता और तान्या साथ में दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में शेयर की गई इंस्टाग्राम की वीडियो में दोनों की दोस्ती दिखाई दे रही है. आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: टीवी से घर-घर हुईं फेमस, फिर 2025 में एक आइटम सॉन्ग ने बनाया स्टार; पहचाना कौन है ये हसीना?
तान्या मित्तल और एकता कपूर की दोस्ती
तान्या मित्तल अब टीवी की बड़ी नाम एकता कपूर की बहुत करीबी हो गई हैं. हाल ही में तान्या ने एकता के घर जाकर उनसे मिलीं. वे एकता के पास बकलावा और ढेर सारे गिफ्ट्स लेकर गईं. दोनों ने साथ में मजेदार वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एकता ने तान्या को देखकर कहा कि उनके अंदर बहुत ब्राइट फ्यूचर है और वे जल्द ही एक अच्छी हीरोइन बनेंगी.
एकता ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ
एकता कपूर और तान्या ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला, जिसमें एकता ने साफतौर पर कहा कि वे तान्या के साथ लंबा और परिवार जैसा रिश्ता बनाना चाहती हैं. उन्होंने तान्या की तारीफ करते हुए कहा, “तान्या के साथ हमारा जुड़ाव अब शुरू हो रहा है और यह लंबा चलेगा, जैसे परिवार में होता है.” वीडियो में तान्या भी बहुत खुश हैं. उन्होंने लिखा कि एकता मैम से काम करना उनका सपना था और अब यह सच हो रहा है. दोनों के बीच का यह प्यार और भरोसा देखकर फैंस हैरान हैं. लगता है जैसे मां-बेटी या बड़ी बहन-छोटी बहन का रिश्ता हो.
यह भी पढ़ें: 23 साल पुरानी सलमान खान की फिल्म में दिखेगी रियल लव स्टोरी, सिनेमाघरों में दोबारा हुई रिलीज
फैंस की खुशी और हैरानी
प्रोड्यूसर के फैंस यानी एकता कपूर के फॉलोअर्स और तान्या के फैंस इस दोस्ती से बहुत खुश हैं. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि यह रिश्ता कितना प्यारा है. एकता जैसी बड़ी प्रोड्यूसर तान्या को इतना सपोर्ट कर रही हैं, यह देखकर सबकी आंखें नम हो जाती हैं. फैंस कह रहे हैं, “तान्या की मेहनत रंग लाई, अब वे एकता के साथ काम करेंगी और बड़ा नाम कमाएंगी.” कुछ लोग तो मजाक में कहते हैं कि तान्या अब बालाजी फैमिली की सदस्य बन गईं.
तान्या और एकता का प्रोजेक्ट
वीडियो में एकता ने खुद बताया कि तान्या को उन्होंने लिखित तौर पर रोल ऑफर किया है. हालांकि, प्रोजेक्ट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन जल्द ही एकता कपूर के साथ तान्या नजर आने वाली हैं. अब देखने वाली बात यह होगी, कि उनके फैंस को तान्या का कैसा रूप देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता? जिनके साथ फिल्मी रही एक्टर की लव स्टोरी
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 hr ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
4 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines