Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में एक कंटेस्टेंट से सभी घरवालों को शिकायतें हो रही हैं। तान्या मित्तल इस वक्त बीबी 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बनी हुई हैं। घर के अंदर और बाहर लोग उनकी ही बात कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि तान्या मित्तल इस सीजन की अब तक की मोस्ट हेटेड कंटेस्टेंट हैं। ये बात नॉमिनेशन टास्क में भी साबित हो गई। कंटेस्टेंट्स अपने झगड़े भूलकर सिर्फ तान्या मित्तल को नॉमिनेट करने पर फोकस करते हुए नजर आए।
नॉमिनेशन में घरवालों ने तान्या पर निकाली खुन्नस
आपको बता दें, ‘बिग बॉस सीजन 19’ के पहले नॉमिनेशन टास्क में घरवालों की तान्या से खुन्नस देखने को मिली। पहले नॉमिनेशन में सबसे ज्यादा टारगेट पर नीलम गिरी थीं। जिन्हें 8 वोटों के साथ बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। दूसरे नंबर पर तान्या मित्तल हैं, जिन्हें इस नॉमिनेशन में 6 वोट मिले हैं। भले ही नीलम को तान्या से ज्यादा वोट हैं, लेकिन किसी ने उन पर सवाल नहीं उठाया और न ही गलत बताया है। नीलम को इन्वॉल्वमेंट कम होने के कारण नॉमिनेट किया गया है। दूसरी तरफ तान्या से बाकी कंटेस्टेंट्स को कुछ शिकायतें थीं।
घरवालों ने तान्या को बताया फेक
सबसे पहले नेहल चुडासमा ने तान्या को वोट किया और कारण देते हुए बताया कि वो उन्हें रियल नहीं लगतीं। तान्या स्टोरीज बनाती हैं और लोगों को मैनिपुलेट करती हैं। फिर गौरव खन्ना ने भी तान्या मित्तल पर फेक होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि तान्या रियल नहीं खेल रहीं। वहीं, इस घर में उनकी सबसे बड़ी दुश्मन अशनूर कौर ने भी तान्या मित्तल को ही नॉमिनेट किया। अशनूर का इल्जाम है कि तान्या पहले दिन से उन्हें अटैक कर रही हैं। चाहे उनका करियर हो या फिर पर्सनालिटी तान्या दोनों पर अटैक कर रही हैं। वो दो बातें करती हैं, जो आपस में मेल नहीं खातीं। अशनूर का कहना है कि वो मुंह पर कुछ हैं और पीठ पीछे कुछ और हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: मां-बाप के कारण नहीं बनाए दोस्त, फिर कहां से आया बॉयफ्रेंड? अपने ही झूठ में फंसी Tanya Mittal
तान्या में घरवालों को दिखा लूपहोल
मृदुल तिवारी भी तान्या से चिढ़े हुए नजर आए। उन्होंने तान्या को सलाह देते हुए कहा कि अगर उन्हें सिर्फ रिस्पेक्ट कमानी है, तो मंदिर जाना चाहिए, ये घर आपके लिए ठीक नहीं है। यहां सिर्फ रिस्पेक्ट नहीं मिलेगी। प्रणीत मोरे ने भी यही कहा है कि तान्या रियल नहीं हैं और उनमें वो कई लूप होल्स देखते हैं। अभिषेक बजाज ने तान्या को नॉमिनेट करते हुए कहा कि वो उन्हें भड़काती हैं और वो दिल से नहीं दिमागी से रिश्ते बनती हैं। नॉमिनेट होने के बाद वो फूट-फूटकर रोती हुई नजर आई हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines