Tooth Pari Trailor: आजकल लोगों को वेब सीरीज देखने का बड़ा चश्का रहता है और इसलिए सभी अपकमिंग सीरीज का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। अब दर्शको के लिए वैम्पायर हॉरर वेबसीरीज (Vampire Horror Web Series) को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो फैंस के लिए बहुत ही खास है।
साथ ही फैंस इस सीरीज के लिए बहुत एक्साइटेड भी हैं। फैंस के लिए तान्या मानिकतला (Tanya Maniktala) और शांतनु महेश्वरी (Shantanu Maheshwari) अभिनीत वैम्पायर हॉरर सीरीज ‘टूथ परी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो फैंस को बहुत पसंद भी आ रहा है।
तान्या मानिकतला ने शेयर किया ट्रेलर
बता दें कि तान्या मानिकतला ने अपने इंस्टाग्राम पर आने वाली वेबसीरीज के ट्रेलर को शेयर किया है। साथ ही ट्रेलर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस लिखती है कि- ‘ट्विस्टेड लव, सीक्रेट वर्ल्ड, वैम्पायर और इंसानों का प्यार।’ साथ ही फैंस भी इसपर खूब प्यार लूटा रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं।
डॉक्टर को हुआ ‘वैम्पायर’ से प्यार
इस सीरीज के ट्रेलर में शुरू में शांतनु मुखर्जी और तान्या मानिकतला एक कॉमन मैन के रूप में दिखाई देते हैं। इसके बाद तान्या मानिकतला का वैम्पायर का रूप सामने आता है और सीरीज में शांतनु मुखर्जी एक डॉक्टर और तान्या मानिकतला वैम्पायर ‘टूथ परी’ वैम्पायर का रोल निभाती नजर आएंगी।
सीरीज को देखने के लिए एक्साइटेड हैं फैंस
सीरीज के ट्रेलर को देखने के बाद लग रहा है कि इसमें दर्शकों को एक फीमेल वैम्पायर की शानदार लव स्टोरी देखने को मिलेगी। सीरीज के ट्रेलर को देखकर फैंस बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हो गए है और बहुत दी ज्यादा बेसब्री से इसका इंतजार भी कर रहे हैं। इस सीरीज को जल्द ही दर्शको के लिए रिलीज किया जाएगा।
इस दिन रिलीज होगी सीरीज
बता दें कि इस सीरीज को 20 अप्रैल को नेटफ्लिकस (Netflix) पर रिलीज किया जाएगा और इसे प्रीतम डी गुप्ता के द्वारा डायेक्ट किया गया है। वहीं, अब देखने वाली ये होगी कि वैम्पायर हॉरर वेबसीरीज (Web Series) को लोग कितना प्यार देते हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines