Tanushree Dutta Harassment Video: पॉपुलर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। तनुश्री दत्ता खुद से जुड़ी जानकारी भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच तनुश्री का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। इस वीडियो में एक्ट्रेस मदद की गुहार लगा रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि तनुश्री दत्ता को सरेआम मदद मांगनी पड़ी? आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
तनुश्री दत्ता के वीडियो में क्या?
तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस रोते हुए कह रही हैं कि मेरे ही घर में मेरा शोषण हो रहा है। मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है। मैंने पुलिस को फोन किया है, परेशान होकर मैंने पुलिस को फोन किया है। उन्होंने मुझे पुलिस स्टेशन आकर शिकायत करने के लिए कहा है। शायद मैं कल पुलिस स्टेशन जाऊं।
क्या बोली एक्ट्रेस?
तनुश्री दत्ता ने आगे कहा कि मेरी तबीयत भी ठीक नहीं है, पिछले चार-पांच सालों में मुझे बहुत परेशान किया गया है और मेरी तबीयत खराब हो गई है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं कुछ काम नहीं कर पा रही हूं और मेरा घर एकदम बिखरा हुआ पड़ा है। मैं अपने घर में मेड तक नहीं रख पा रही हूं। मेरा मेड के साथ भी खराब एक्सपीरियंस रहा है। मैं अपना सारा काम कर रही हूं।
मैं अपने ही घर में परेशानी में हूं- तनुश्री
तनुश्री ने कहा कि मेरे दरवाजे के बाहर आकर लोग मुझे पूछ रहे हैं। मैं अपने ही घर में परेशानी में हूं। प्लीज कोई मेरी मदद करो। तनुश्री दत्ता के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि सब ठीक हो जाएगा, खुद पर भरोसा रखो। दूसरे यूजर ने लिखा कि चिंता मत करो सब ठीक हो जाएगा।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
इसके अलावा एक तीसरे यूजर ने लिखा कि मैं आपकी मदद करूंगा। एक और यूजर ने कहा कि मैडम आशा है अब आप ठीक होंगी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? इस तरह के कमेंट्स लोगों ने एक्ट्रेस के वीडियो को देखने के बाद किए हैं।
यह भी पढ़ें- ‘दूल्हा भाग गया, कोई मुझसे…’, RJ Mahvash ने शादी की रूमर्स पर किया रिएक्ट, सरेआम पूछा ये सवाल
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines