Tanushree Dutta: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) बीते लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, वो मीटू (#MeToo) मूवमेंट के दौरान जबरदस्त सुर्खियों में रही थीं। एक्ट्रेस ने वेटरन एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के सामने आने के बाद से ही मनोरंजन जगत में सनसनी मच गई थी। वहीं, तनुश्री ने फिर से इस मुद्दे को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उठाया है। साथ ही अपनी जान को खतरा बताती नजर आई हैं।
नाना पाटेकर पर लगाया गंभीर आरोप
तनुश्री दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट (Tanushree Dutta Post) के जरिए ये साफ किया है कि अगर भविष्य में उन्हें कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार नाना पाटेकर और उनके मूवी माफिया फ्रेंड्स होंगे। एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है,’अगर मुझे कभी भी कुछ होता है तो यह जान लीजिए कि #metoo के आरोपी नाना पाटेकर और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार होंगे। कौन हैं ये बॉलीवुड माफिया? ये वही लोग हैं जिनका नाम अक्सर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आता है।’
westcountydental.com) 375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>बॉलीवुड माफियाओं के बहिष्कार की मांग
तनुश्री दत्ता यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने मूवी माफियाओं का बहिष्कार करने की मांग करते हुए लिखा,’इनकी फिल्में मत देखिए, पूरी तरह बॉयकॉट कर दीजिए और उनसे बदला लीजिए। उन सभी लोगों से बदला लीजिए जिन्होंने मेरे बारे में गलत बातें फैलाईं। उनकी जिंदगी नरक बना दीजिए क्योंकि उन्होंने मेरा बहुत हैरसमेंट किया है। भले ही कानून फेल हो जाए लेकिन मुझे इस महान देश के लोगों पर बहुत भरोसा है। जय हिंद… बाय, फिर मिलें।’नाना पाटेकर को मिल चुका है क्लीनचिट
बता दें कि तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए बताया था कि साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनका सेक्शुअल हैरसमेंट किया था। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि उन्होंने इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। दूसरी तरफ नाना पाटेकर ने इन सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया था। साथ ही उन्हें साल 2019 में पुलिस की तरफ से क्लीन चिट भी मिल चुकी है।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines