Tanushree Dutta Slams Rakhi Sawant While Supporting Adil Khan Durrani: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का नाम आए दिन कंट्रोवर्सी में घिरा रहता है। उनकी पर्सनल लाइफ लोगों के बीच तमाशा बनकर रह गई है। दोनों शादी में ही राखी को वो खुशियां नहीं मिल सकी जिसकी उन्हें उम्मीद थी। वहीं, अब उनके और आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के रिश्ते में इतनी कड़वाहट आ चुकी है कि वो शायद कभी एक नहीं हो सकते। कभी आदिल-राखी पर आरोप लागते हैं तो कभी राखी अपने पति की पोल पट्टी खोलती हैं। लेकिन अब इनकी इस स्टोरी में किसी तीसरे की एंट्री हो गई है।
यह भी पढ़ें: Raj Kundra ने 2 साल बाद मारी Instagram पर धांसू एंट्री, सास और साली ने भी जमकर किया स्वागत
तनुश्री ने किया राखी का पर्दाफाश
हाल ही में आदिल के सपोर्ट में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) भी उतर आई हैं। अब तनुश्री दत्ता ने आदिल का बचाव करते हुए राखी पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने राखी को लेकर ढेर सारे खुलासे किए और ये भी बताया कि राखी ने उनके साथ क्या-क्या किया है। आदिल और तनुश्री दत्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राखी को खूब खरी-खोटी सुनाई। एक्ट्रेस ने राखी को चीप, साइकोपैथ और न जाने क्या-क्या कहा। उनका कहना है कि MeToo मूवमेंट के दौरान राखी ने उनके खिलाफ 5-6 वीडियो बनाए थे। राखी का इस केस से कोई लेना-देना नहीं था फिर भी वो इस मामले में पड़ी। इतना ही नहीं तनुश्री ने कहा है कि राखी लोगों से पैसे लेकर ऐसे वीडियो बनती हैं। या फिर वो कुछ फेवर्स लेकर ऐसा करती हैं।
राखी ने 2 लड़कों को आत्महत्या के लिए उकसाया!
इसके साथ ही तनुश्री ने राखी के स्तर पर भी बात की। उन्होंने कहा राखी कितना गिर जाती है ये सबको पता है। आप 1 गाली दो वो 4 देगी इसमें नुक्सान आपका ही है। इसलिए उनसे दूर रहने में ही भलाई है। वो अपने दिमाग में स्टोरी क्रिएट करती है। लोगों पर अटैक करती हैं, उन पर झूठे आरोप लगाती हैं। सारा खेल उनके दिमाग में चलता रहता है। तनुश्री ने एक और खुलासा करते हुए कहा, ‘पुराने पीड़ित राखी का बिल्कुल भी सामना नहीं करना चाहते थे, वो उनके बारे में बहुत बुरा बोलती है। ऐसे 2 मामले हैं जहां 2 लड़कों की आत्महत्या से मौत हो गई और राखी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था।’
तनुश्री ने राखी को कहा बिन पैंदे का लोटा
इस पर आदिल ने कहा, ‘केस 4 साल तक चला लेकिन फिर मामला खत्म हो गया क्योंकि माता-पिता राखी से लड़ नहीं सके।’ तनुश्री ने आगे कहा, ‘उसमें एकअग्रेशन है। मैंने देखा कि कैसे आदिल और राजश्री के मामले में उसके पास झूठ बोलने के लिए हर दिन एक नया इंसान होता है। मुझे नहीं पता कि कहां से है। उसे ऐसे लोग मिलते हैं, वो बुरी है। इतने धर्म बदलने के बावजूद वो खुद को नहीं बदल सकी। मैंने कई बार सुना है कि जब उसे पता चलता है कि वो पकड़ी जाएगी तो वो पलट जाती है। अचानक वो बेचारी बन जाएगी और अपनी मुश्किलों के बारे में बात करेगी।’ तनुश्री ने ये तक कहा कि राखी सावंत बिन पैंदे का लोटा है। वो बेगानी शादी में अबदुल्ला दीवाना है और वो चुड़ैल है। वो अपने से यंग लड़के और लड़कियों को टॉर्चर करती है। वो सुपारी लेती है। उसने मेरी भी वर्बल सुपारी ली है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines