Tanushree Dutta: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। तनुश्री दत्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने रोते हुए कहा था कि उन्हें उनके ही घर में परेशान किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सब एक्ट्रेस को सांत्वना देने लगे। अब तनुश्री दत्ता ने खुद इस वीडियो पर रिएक्ट किया है और बताया है कि उनके साथ क्या-क्या हो रहा है?
तनुश्री दत्ता ने खोला राज
तनुश्री दत्ता ने हाल ही में इस वीडियो के बारे में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि वो मेरा एक इमोशनल रिस्पॉन्स था। पिछले पांच सालों में मेरे साथ बहुत सारी चीजें हुई हैं। मीटू के बाद मेरे साथ अजीब-अजीब चीजें हो रही थी। ये सब समझने में मुझे थोड़ा वक्त लग गया। कभी-कभी जब लोग आपको फॉलो करते हैं, तो आप तुरंत रिएक्ट नहीं करते हो।
ब्रेकफेल एक्सीडेंट हुआ
तनुश्री ने आगे कहा कि मेरा एक्सीडेंट हुआ, ब्रेकफेल एक्सीडेंट हुआ, मेरे खाने पीने में चीजें मिलाई गई और बीमार करने की कोशिश की गई। घर के बाहर चीजें हुई, सिक्योरिटी प्रॉब्लस हुए। मेरे साथ इतना कुछ हुआ है ना कि मैंने खुद को संयम से बैलेंस करके रखा है। मैं एकदम सून हो गई थी कि पहले मैं समझू मेरे साथ क्या हो रहा है? फिर मैं रिएक्ट करूंगी।
मैं अध्यात्म की राह पर हूं- तनुश्री
तनुश्री ने कहा कि मैं अध्यात्म की राह पर हूं। हमें ट्रेन किया जाता है कि चाहे आपके आस-पास जो भी हो रहा है आप स्थिर रहे, जो बुरे लोग होते हैं वो आपको परेशान करते हैं। कोई सामने आकर वार नहीं करता है। सबको पता है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ। सुशांत को परेशान किया गया था और अलग-अलग ढंग से परेशान किया गया था।
सुशांत नहीं रहे, मैं जिंदा हूं- तनुश्री
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मेरे साथ भी वही चीजें हो रही थीं। फर्क सिर्फ इतना है कि वो चल बसे और मैं जिंदा हूं। मैं बता पा रही हूं, मैंने को-रिलेट किया। जब सुशांत की डेथ हुई थी, तो मैंने बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। मैंने जो न्यूज में पढ़ा मान लिया, लेकिन जब मेरे साथ चीजें हुई, तो मुझे लगा कि ये सच में हो रहा है या मेरे मन का वहम है। एक्ट्रेस ने और क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- टीवी की वो पॉपुलर बहू, जो डेब्यू शो से घर-घर में हुई मशहूर, कभी ‘बिंदणी’ तो कभी ‘आईपीएस’ बन जीता सबका दिल
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines