Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों अपने विवादित बयान के लिए चर्चाओं में बनी हुई हैं. दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद से ही तनुश्री दत्ता लगातार विवादों से भरे बयान जारी कर रही हैं. जहां एक तरफ नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं तो वहीं दूसरी तरफ तनुश्री दत्ता नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देती नजर आ रही हैं. एक बार फिर तनुश्री दत्ता ने पोस्ट शेयर कर नाना पाटेकर के खिलाफ बयान दिया है. हालांकि एक्ट्रेस के इस बिहेवियर की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने इस बार अपने विवादित बयान में क्या कुछ कहा है.
तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था. उनके निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया था और पूरा देश नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दे रहा था. वहीं तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की डेथ पर विवादित बयान जारी करते हुए इसे ‘ईविल डेड’ बताया, जिसके लिए एक्ट्रेस को कड़ी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा. ट्रोलिंग के बावजूद भी तनुश्री दत्ता ने एक औरन नया विवादित पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो एक बार फिर नाना पाटेकर पर निशाना साधती नजर आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: ‘तुमसे रिप्लेस कर देती हूं…’, फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद; कॉमेडियन ने कुक दिलीप को बताया ‘फ्रॉड’
पोस्ट किया शेयर
एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो महाकाल के दर्शन करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा नोट लिखा. एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘महाकाल बाबा के दरबार में मेरी आस्था. मेरे ऊपर अनेक हमले हुए, लेकिन महाकाल ने मुझे हर बार बचाया. नाना और उनके दोस्तों ने मुझे परेशान करने के लिए कई कोशिश की, महाकाल ने हमेशा मेरी रक्षा की. ये कैसा संयोग है कि मेरे जीवन में इतनी सकारात्मक घटना के ठीक बाद मुझे महाकाल के दर्शन करने का मौका मिला. मेरे जीवन की सभी बुराइयों का एक-एक कर खत्मा होगा. ये ही मेरे दिल से दुआ है और प्रार्थना है.’
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
तनुश्री दत्ता ने आगे कहा, ‘मैंने महाकाल बाबा से कभी कुछ नहीं मांगा. उनकी भक्ति और उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे लिए पर्याप्त था, लेकिन आज मैं अपने सभी देवी-देवताओं से प्रार्थना कर रही हूं कि यदि आप मुझसे प्रेम करते हैं, तो उन सभी बुराइयों को नष्ट कर दें जिन्होंने मुझे सताया है और ये बुराइयां तब तक नहीं रुकेंगी जब तक वे मर नहीं जातीं. अगर ये लोग जीवित रहे तो मैं इस दुनिया में अपना उद्देश्य पूरा नहीं कर पाऊंगी और यहां से चली जाऊंगी. मेरा सफर आ रहा है और जब तक मेरी यह इच्छा पूरी नहीं होती तब तक धरती पर या तो ये रहेंगे या मैं. हालांकि अंतरिक्ष में मैं आपसे बेहतर तरीके से जुड़ सकती हूं. धरती को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है और यहां जीने का मेरे पास कोई वास्तविक कारण नहीं है. महादेव, मैं चाहती हूं कि आप दुनिया को साबित करें कि आप मुझसे कितना प्यार करते हैं. युगों से मैं आपकी भक्त रही हूं. मैं अब आपसे इस जन्मसिद्ध अधिकार के साथ ये मांग कर रही हूं.’
यह भी पढ़ें: हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत; दोनों भाई-बहन हुए ट्रोल
नाना पाटेकर पर लगाया था आरोप
सोशल मीडिया पर तनुश्री दत्ता का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. बता दें एक्ट्रेस ने साल 2018 में एक जूम इंटरव्यू के दौरान नाना पाटेकर पर फिल्म के सेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘हॉर्न ओके प्लीज’ फिल्म के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी. वहीं कुछ टाइम पहले एक्ट्रेस ने कई वीडियोज शेयर कर ये भी बताया था कि नाना पाटेकर उन्हें परेशान कर रहे हैं. हालांकि नाना पाटेकर ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया था.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
57 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines