Tanushree Dutta: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में तनुश्री ने रोते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद से ही वो सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें उनके ही घर में परेशान किया जा रहा है। इस बीच अब फिर से एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री क्यों गुस्से में हैं?
तनुश्री दत्ता ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपनी हालिया स्टोरी में गुस्सा जाहिर किया है। तनुश्री ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरी कई स्टोरी को हटा दिया जा रहा है। शायद मेके फैंस ने स्क्रीनशॉट लिए हैं, जिससे वो फ्यूचर में उसे यूज कर सके। मेरी कई पोस्ट मिनटों में डिलीट हो रही हैं। शायद मुझे अपने इंस्टाग्राम के हैक होने की शिकायत साइबर क्राइम से भी करनी चाहिए??
क्या बोली एक्ट्रेस?
तनुश्री ने आगे लिखा कि जो भी ये कर रहा है, मुझे अकेला छोड़ दो वरना इरिटेट होकर सबको एक्सपोज कर दूंगी। चुपचाप अपनी जिंदगी जी रही थी, क्या जरूरत थी मुझसे भिड़ने की। अब आया समझ में किसी मासूम इंसान को छेड़ना नहीं चाहिए?? मरो मत, मैं हारी नहीं हूं और ना ही डिप्रेशन में हूं। अभी भी वक्त है पीछे हट जाओ वरना महाकाल का महातांडव होगा इसके बाद।
सेहत पर पड़ रहा बुरा असर- तनुश्री
एक्ट्रेस ने लिखा कि अगर मुझे शांति, स्थिरता और सुकून मिल जाए तो मैं कभी लड़ाई नहीं चाहती। मैं अकेली नहीं हूं। मैं बहुत थक गई हूं, इसलिए आज रेस्ट कर रही हूं। कल मैंने अपना घर भी साफ किया था, लेकिन अभी भी थोड़ी सफाई बाकी है, जो मैं आज रात को कर लूंगी। मैंने कहा था कि इन सबका मेरी सेहत पर बुरा असर पड़ा है। इसलिए मैं यूं ही नहीं चलता रह सकती।
पुलिसवालों को लेकर क्या बोली तनुश्री?
तनुश्री ने लिखा कि पिछले पांच सालों में मैंने एक शांत जीवन जिया है। मैं आराम कर रही हूं दोस्तों, सोमवार को मिलते हैं। एक्ट्रेस ने लिखा कि इन ओशिवारा पुलिस स्टेशन के झूठे लोगों को तो देखो, झूठी कहानियां फैला रहे हैं। मैंने उन्हें साफ-साफ बता दिया कि मेरी तबियत ठीक नहीं है और यह एक पुराना मामला है, इसलिए कोई जल्दी नहीं है। अगले हफ्ते जब मैं आऊंगी, तो सारे सबूत लेकर आऊंगी। एक्ट्रेस ने लिखा कि जूनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोई बात नहीं, लेकिन बाद में पता चला कि वहां से कोई झूठी अफवाहें फैला रहा है।
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon के वो किरदार, जो आज भी पॉपुलर, मेहनत के दम पर बनाई पहचान
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
32 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines