कौन है वो भ्रष्ट पुलिस अधिकारी? जिसके निशाने पर बॉलीवुड, Tanushree Dutta ने ताजा पोस्ट में पूछा सवाल

Tanushree Dutta Latest Post: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है। एक्ट्रेस इंटरनेट पर एक्टिव भी रहती हैं। इस बीच अब तनुश्री का एक पोस्ट चर्चा में आ गया है।

Tanushree Dutta

Tanushree Dutta का पोस्ट चर्चा में। image credit- instagram

Tanushree Dutta Latest Post: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता बीते कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का रोते हुए एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में तनुश्री ने दावा किया था कि उनके घर में ही उनके साथ गलत हो रहा है और एक्ट्रेस ने सरेआम मदद की गुहार लगाई थी। अब अभिनेत्री ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उस भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के बारे में पूछा है, जिसके निशाने पर बॉलीवुड है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में और क्या कहा है?

विज्ञापन

तनुश्री दत्ता ने पोस्ट किया शेयर

दरअसल, तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। तनुश्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि मुझे हमेशा से शक था कि पुलिस फोर्स से कोई बड़ा अधिकारी बॉलीवुड माफियाओं को सिनेमा के लड़के-लड़कियों को निशाना बनाने में मदद कर रहा है। पुलिस का कोई ऐसा शख्स जो लोगों के पर्सनल घरों और जगहों पर जाकर अवैध रूप से घुसने के लिए सर्च वारंट या किसी तरह के वारंट की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस

तनुश्री ने आगे लिखा कि दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस के दोषियों का पर्दाफाश हो रहा है और मुझे अभी-अभी एहसास हुआ कि ये भ्रष्ट पुलिस अधिकारी कौन हैं? यही तो है, जो होटलों, बिल्डिंग सोसाइटियों और कर्मचारियों वगैरह को लोगों के घरों और रहने की जगहों तक पहुंच देने के लिए कैसे राजी करते हैं? पुलिस इसमें शामिल है और यह एक पूरी सांठगांठ है और चुलमान भाई इसका सरगना है।

क्या बोली एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस ने कहा कि यहां एक रैकेट चल रहा है जिसमें छल-कपट, गाली-गलौज, निगरानी, हमले और आखिर में अपने निशाने पर आए लोगों की हत्या शामिल है। इससे पहले कि वो तुम्हें खत्म करें, उन सबको खत्म कर दो। भारत में नापाक इरादों वाली विदेशी ताकतें उनकी मदद और फंडिंग कर रही हैं।आरएसएस और संघ को बहुत सावधान रहना चाहिए।

विज्ञापन

तनुश्री का पोस्ट चर्चा में

तनुश्री ने लिखा कि सावधान रहें, बॉलीवुड के एनजीओ के जरिए भारी मात्रा में अंतरराष्ट्रीय काला धन भारत में आतंकवादी गतिविधियों को वित्तपोषित करने और सरकार गिराने के लिए अंदरूनी लोगों को पैसे देने के लिए भेजा जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत इसका शिकार हुए थे, उन्हें शायद यह सब और भी बहुत कुछ पता चल गया होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ