News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Tanushree Dutta: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बीते दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें इमोशनल होकर फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में तनुश्री ने बताया कि उनका उन्हीं के घर में शोषण किया जा रहा है। उन्हें काफी परेशान किया जा रहा है जिसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन में फोन किया है। यही नहीं एक्ट्रेस ने मदद की गुहार भी लगाई है। बता दें कि तनुश्री दत्ता से पहले भी कई एक्ट्रेस रही चुकी हैं जिन्हें शोषण का शिकार होना पड़ा है। आइए जानते हैं उनके बारे में…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने रिवील किया था कि बचपन में एक बार उन्हें शोषण का शिकार होना पड़ा था। वह पब्लिक प्लेस में थीं, जहां एक शख्स ने आकर उन्हें पीछे से पकड़ लिया था। इस इंसीडेंस के बाद वह बेहद डर गई थीं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत भी इस फेज से गुजर चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 17 साल की उम्र में उनके साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक शख्स ने फिजिकली अब्यूज करने की कोशिश की थी। वह शख्स एक्ट्रेस के पिता की उम्र का था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Tanushree Dutta का रोते-बिलखते वीडियो आया सामने, खुद के घर में शोषण की कही बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में रिवील किया था कि बचपन में जब वह थिएटर करती थीं, उस वक्त वह अपने दोस्तों के साथ बाहर कुछ स्नैक्स लेने के लिए गई थीं। तभी सोनम को पीछे से एक शख्स ने पकड़ लिया था। सोनम ने बताया था कि उस वक्त उन्हें कुछ समझ नहीं आया था कि उनके साथ क्या हुआ है? उसके बाद 2 से 3 साल तक उन्होंने इस घटना के बारे में किसी से बात नहीं की थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा ने महिलाओं की सुरक्षा पर बात करते हुए बताया था कि वह भी सेक्सुअल हैरेसमेंट का दर्द झेल चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की हर लड़की शायद ये झेलती है। वहां की DTC बस में ट्रैवल नहीं कर सकते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली भी शोषण का शिकार हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह सिर्फ 5 साल की थीं तब घर के ही नौकर ने उनका रेप किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।