Tanushree Dutta Trolled: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस गंगा नदी में डुबकी लगा रही है।
इस दौरान एक्ट्रेस ने सफेद कुर्ता और मैरून दुपट्टा पहना है और तनुश्री को प्रार्थना करते देखा गया। इतना ही बल्कि इस वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा कि “वाराणसी में काशी विश्वनाथ के मणिकर्णिका घाट पर पवित्र गंगा में स्नान का जादुई अनुभव।”
यह भी पढ़ें- जानें कौन है वो मशहूर एक्ट्रेस, जिनका ब्रेस्ट कैंसर से हुआ निधन, छोटी उम्र में ही बन गई थी मां
Tanushree Dutta को करना पड़ा ट्रोलिंग का सामना
वहीं, अब इसे लेकर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए तैयार रहें।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘भारत में अंधविश्वास शिर्ष पर है।’ एक और यूजर ने लिखा कि ‘तनु, मणिकर्णिका घाट ए डेड बॉडीज पोरानो हो..ओखाने केनो स्नान कोरले..गंगा सबसे प्रदूषित नदी है आर ताओ श्मशान घाट ए ना कोरले भालो होतो।’
तनुश्री ने दिया ऐसा जवाब
इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस तनुश्री ने भी एक पोस्ट पर कमेंट का जवाब देते हुए लिखा है कि “हे भगवान!! मुझे ये सब नहीं पता था.. डुबकी तो हो गई..अब जो होगा देखा जाएगा। मुझे लगता है मैं ठीक हो जाऊंगी, कुछ नहीं होगा मुझे।”
वाराणसी में अध्यात्मिक यात्रा पर हैं एक्ट्रेस
बता दें कि इन दिनों तनुश्री दत्ता वाराणसी में अध्यात्मिक यात्रा पर हैं। एक्ट्रेस कई पवित्र स्थानों की यात्रा कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट पर कमेंट्स ऑफ कर दिए हैं, जिसकी वजह से उनके पोस्ट पर कोई कमेंट शो नहीं हो रहे है।
एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्मों में किया काम
बताते चलें कि तनुश्री ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें आशिक बनाया आपने, चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट्स, भागम भाग और 36 चाइना टाउन शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने हॉर्न ओके प्लीज़ (2008) की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। फिल्म में एक्ट्रेस का एक डांस नंबर था और उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में #MeToo आंदोलन के लिए दरवाजे खुले और कई लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी कहानियां साझा करने के लिए आगे आए।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines