Tanuja Health Update: काजोल की मां तनुजा हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अब रविवार को खबर आई कि एक्ट्रेस तनुजा की तबीयत ज्यादा खराब है और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस को जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब एक्ट्रेस के हेल्थ अपडेट (Tanuja Health Update) से जुड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस फिलहाल तो आईसीयू में हैं, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। खबरों की मानें तो उनको आज शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
चिंता की कोई बात नहीं
न्यूज एजेंसी पीटीआई की मानें तो तनुजा अंडर ऑब्जर्वेशन में हैं और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो काजोल को उम्र संबंधित दिक्कतें थीं, जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तनुजा को सांस लेने में समस्या हो रही थी। तनुजा की बीमारी की खबरें सामने आने के बाद फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। तनुजा ने महज 16 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।
यह भी पढ़ें: Tanuja Health Update: अभिनेत्री काजोल की मां ICU में भर्ती, फैंस कर रहे ठीक होने की दुआ
हिंदी और बंगाली फिल्में भी कीं
तनुजा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया है। तनुजा के माता पिता भी स्टार थे। वह गुजरे जमाने के स्टार शोभना समर्थ और निर्माता कुमारसेन समर्थ की बेटी हैं। तनुजा नूतन की बहन, काजोल और तनिषा मुखर्जी की मां हैं। उन्होंने शोमू मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों अलग रहने लगे थे, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी शोमू मुखर्जी को तलाक नहीं दिया था।
इन फिल्मों में आईं नजर
फिल्मों की बात करें तो तनुजा को ‘बहारें फिर भी आएंगी’, ‘ज्वेल थीफ’, ‘हाथी मेरे साथी’ और ‘मेरे जीवन साथी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। शोमू मुखर्जी से तनुजा की मुलाकात फिल्म ‘एक बार मुस्कुरा दो’ के सेट पर हुई थी, इसके बाद दोनों ने साल 1973 में शादी कर ली थी।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
17 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines