Akshara Haasan Tanuj Virwani Breakup Reason: पॉपुलर एक्स कपल अक्षरा हासन और तनुज विरवानी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। काफी समय पहले ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब तो तनुज की शादी भी हो चुकी है और जल्द ही एक्टर पिता भी बनने वाले हैं। लेकिन इस बीच एक बार फिर उनका एक पुराना अफेयर चर्चा में आ गया है, जब वो कमल हासन की बेटी को डेट कर रहे थे। बता दें, अक्षरा हासन और तनुज विरवानी जब रिलेशनशिप में थे जब काफी बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई थी।
अक्षरा के साथ टच में क्यों नहीं हैं तनुज विरवानी?
अब एक्टर ने अपने ब्रेकअप की कहानी दुनिया को सुनाई है और अपनी सफाई देते हुए अक्षरा हासन को छोड़ने का असली कारण रिवील किया है। अपने हालिया इंटरव्यू में तनुज विरवानी ने खुलासा करते हुए बताया कि अब वो अक्षरा के साथ टच में नहीं हैं। दरअसल, उन्होंने बताया है कि वो अपनी कई सारी एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ अब भी दोस्त बने हुए हैं और उनके साथ उनकी दोस्ती का रिश्ता आज भी कायम है। एक्टर का कहना है कि वो सभी एक-दूसरे के लिए म्यूचुअल रिस्पेक्ट रखते हैं।
अक्षरा की प्राइवेट तस्वीरें हुई थीं लीक
तनुज बोले, ‘कभी-कभी जब आप अपने पार्टनर के लिए रिस्पेक्ट खो देते हैं और आप उनके लिए स्टैंड नहीं लेते जब आपको लेना चाहिए तो मैं आपको माफ कर सकता हूं लेकिन भूल नहीं सकता। ऐसे केस में मुझे दोस्त बनने की जरूरत नहीं है। हम अपनी-अपनी दुनिया में खुश हैं।’ बता दें, उन्होंने प्राइवेट तस्वीरें लीक होने पर बात करते हुए भी काफी कुछ कहा है। एक्टर ने रिवील किया कि उन्होंने अक्षरा की प्राइवेट तस्वीरें ऑनलाइन लीक होने के बाद उनसे ब्रेकअप किया था। हालांकि, उनके ब्रेकअप का कारण वो तस्वीरें नहीं थीं।
यह भी पढ़ें: Badshah के हाथ पर बने ‘टेडी बियर’ के पीछे क्या है कहानी? रिवील किया अजीब टैटू का राज
प्राइवेट तस्वीरें लीक होने के बाद क्यों किया ब्रेकअप?
तनुज विरवानी ने बताया कि अक्षरा की प्राइवेट तस्वीरें लीक के बाद ही सारी प्रॉब्लम शुरू हुई थीं। उन्होंने कहा, ‘लीक हुई तस्वीरों के बारे में जो कुछ भी हुआ, या तो आप मानते हैं कि मैंने ऐसा किया है, या आप मानते हैं कि मैंने ऐसा नहीं किया है और उस केस में, आपको मेरे लिए स्टैंड लेना होगा। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मुझे लगता है कि सभी के अपने-अपने कारण होते हैं और अब इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines