Tanuj Virvani on Working With Sunny Leone: बॉलीवुड एक्टर तनुज विरवानी कुछ दिन पहले ही पिता बने हैं। तनुज अपनी वाइफ और बेबी के साथ इनदिनों अपना पूरा समय बिता रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें की हैं। अभिनेता ने हाल ही में सनी लियोनी के साथ ‘स्प्लिटस्विला 15’ को होस्ट किया था, ऐसे में उन्होंने एक बार फिर सनी लियोनी के साथ काम करने को लेकर भी अपना अनुभव शेयर किया। क्या कुछ कहा एक्टर ने, चलिए आपको बताते हैं।
रणविजय को रिप्लेस करने पर तनुज का रिएक्शन
साल 2016 में सनी लियोनी के साथ फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ में रोमांस कर चुके एक्टर ने पहले तो ‘स्प्लिटस्विला 15’ को होस्ट करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। इस दौरान एक्टर ने रणविजय को रिप्लेस करने के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर मैंने रणविजय को होस्ट के तौर पर रिप्लेस किया था तो फिर तो अर्जुन बिजलानी को भी किया था, लेकिन ऐसा नहीं होता। जब शो के मेकर्स मेरे पास ऑफर लेकर आए थे तो पहले तो मैं खुद दी काम करने को लेकर श्योर नहीं था क्योंकि मैंने कभी किसी रिएलिटी शो को होस्ट नहीं किया था लेकिन जब उन्होंने मुझे बताया कि वो मुझे क्यों होस्ट के तौर पर कास्ट कर रहे हैं तो मैंने शो को हां कर दिया।
सनी लियोनी के साथ काम करने पर बोले तनुज
सनी लियोनी के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर तनुज ने कहा कि सनी लियोनी के साथ हमेशा काम करने का अनुभव अच्छा ही रहता है। उनके साथ मेरी ट्यूनिंग अच्छी है। उनका एक अलग ही सेंस ऑफ ह्यूमर है जो मुझे बहुत पसंद है। शो हिट होने का एक कारण ये भी था कि मैं और सनी पहले से ही एक हिट गाने में साथ काम कर चुके थे। हमारी कैमिस्ट्री लोगों को पंसद आई थी। इसलिए शो में भी हमें लोगों ने पसंद किया। फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ के सीन्स के बारे में पूछने पर तनुज ने कहा कि नहीं फिल्म के सीन्स तो मुझे याद नहीं आते थे लेकिन सनी के साथ बॉन्ड अच्छा था, इसलिए शो पर बड़ा मजा आया।
तनुज को एक्टिंग विरासत में मिली
यह भी पढ़ें इस एक्ट्रेस की मौत से सदमे में Priyanka Chopra, वीडियो शेयर कर जताया दुख
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines