हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आईं Tannishtha Chatterjee, इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट किया शेयर

Tannishtha Chatterjee: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी स्टेज 4 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

Tannishtha Chatterjee: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी को स्टेज 4 का ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसमें वो अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दे रही हैं। तनिष्ठा ने पोस्ट में दो फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में एक्ट्रेस सिर मुंडवाए हुए चेहरे पर मुस्कान लिए सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में तनिष्ठा कोंकणा सेन शर्मा, दिया मिर्जा, शबाना आजमी, ऋचा चड्ढा, दिव्या दत्ता और विद्या बालन के साथ सिस्टरहुड की झलक दिखाई है।

पोस्ट में क्या लिखा?

तनिष्ठा ने इन फोटो के नीचे एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में बताया कि आठ महीने पहले मुझे स्टेज 4 के ओलिगो मेटास्टेटिक कैंसर के बारे में पता चला। लेकिन ये पोस्ट दर्द के बारे में नहीं बल्कि प्यार और ताकत के बारे में है। अब इससे बुरा नहीं हो सकता है। मेरी 70 साल की मां और 9 साल बेटी मुझ पर निर्भर हैं। मेरे परिवार के लोग और मेरे दोस्त इस मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े हैं। वहीं तनिष्ठा के फैंस भी उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Hina Khan Cancer Journey: ब्रेस्ट कैंसर पर बात करते रो पड़ीं हिना खान, बोलीं-रॉकी के पति होने पर गर्व

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें