Tanmay Bhatt X account Hacked: मेरी किसी पोस्ट को क्लिक मत करना? मशहूर कॉमेडियन ने ऐसा क्यों कहा?

Tanmay Bhat X Account Hacked: कॉमेडियन समय रैना के साथ हुए विवाद के बीच अब उनके दोस्त और कॉमेडियन तन्मय भट्ट मुश्किल में पड़ गए हैं।

Tanmay Bhat

Tanmay Bhat

Tanmay Bhat X Account Hacked: कॉमेडियन और यूट्यूबर स्टार तन्मय भट्ट के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने उनके अकाउंट से एक फर्जी पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक नई मेमे कॉइन लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके बाद तन्मय ने इंस्टाग्राम पर आकर अपने फॉलोअर्स को चेतावनी दी और उन्हें लिंक पर क्लिक न करने के लिए कहा। वो पोस्ट हैकर्स ने उनके अकाउंट से किया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

तन्मय भट्ट का अकाउंट हुआ हैक

तन्मय भट्ट के अकाउंट से रात करीब 8:20 बजे एक पोस्ट डाली गई, जिसमें लिखा था ‘मुझे मेम्स और सोलाना बहुत पसंद है, इसलिए मैंने सोचा कि अब समय आ गया है कि मैं अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च करूं। डेव सप्लाई लॉक की जाएगी और मैं इस क्रिप्टो को सपोर्ट करने के लिए यूट्यूब रिवेन्यू का यूज करूंगा और इसे अपनी सामग्री में शामिल करूंगा।’

इस पोस्ट के तुरंत बाद तन्मय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फॉलोअर्स से अपील की कि ‘मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। प्लीज किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। इसे सुधारने की कोशिश कर रहा हूं।’

हैकर्स ने हटाया पोस्ट 

इसके बाद हैकर्स द्वारा किया गया पोस्ट हटा दिया गया, लेकिन इस घटना ने क्रिप्टो स्कैम्स की बढ़ती समस्या को एक बार फिर से उजागर किया है। पिछले कुछ सालों में कई बड़े-बड़े सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक हो चुके हैं और इन अकाउंट्स का उपयोग क्रिप्टो स्कैम्स को प्रमोट करने के लिए किया गया है।

फेमस हस्तियों को हैकर्स ने बनाया निशाना

साल 2020 में ट्विटर अकाउंट्स जैसे कि बराक ओबामा, जो बाइडन, एलन मस्क, बिल गेट्स, कान्ये वेस्ट और किम कार्दशियन के अकाउंट्स को हैक कर एक बिटकॉइन स्कैम को प्रमोट किया गया था, जिसमें फॉलोअर्स से डबल पैसे का वादा किया गया था। इसके बाद 2024 में किलियन म्बाप्पे का ट्विटर अकाउंट भी हैक हुआ था, जिसमें क्रिप्टो सेल्स और संभावित ट्रांसफर के बारे में झूठी जानकारी दी गई थी।

इसके अलावा कई दूसरे फेमस सितारे जैसे कि सिडनी स्विनी और डोजा कैट के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी हैक किए गए थे और इनका इस्तेमाल क्रिप्टो स्कैम्स को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ