टीवी से लेकर हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेसेस कई बार कुछ ऐसा पहनकर आ जाती हैं, जो उन्हें सीधा ट्रोलर्स के निशाने पर ले जाता है। कई हसीनाओं को उनके फैशन के लिए ट्रोल किया गया है क्योंकि इन्होंने या तो बेहद छोटे कपड़े पहने हैं या फिर इतनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी हैं, जो बेहद रिवीलिंग है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये हसीनाएं कौन-कौन हैं तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
तनीषा मुखर्जी
तनीषा मुखर्जी हाल ही में एक इवेंट में नजर आई। इस दौरान उन्होंने बेहद रिवीलिंग ड्रेस पहनी, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल, इस इवेंट में तनीषा ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर आई थीं। ये ड्रेस इतनी रिवीलिंग थी कि तनीषा सीधे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। लोगों ने इंटरनेट पर इस आउटफिट के लिए तनीषा को खूब भला-बुरा सुनाया।
कंगना शर्मा
एक्ट्रेस कंगना शर्मा हेडलाइन्स में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। इसके अलावा कंगना शॉर्ट ड्रेस की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। कुछ ही दिन पहले की बात है, जब कंगना एक छोटी ब्लैक ड्रेस में नजर आई थीं। इस ड्रेस और हील्स की वजह से एक्ट्रेस पैप्स के सामने गिर भी गईं थी, जो बेहद ऑक्वर्ड मूवमेंट था। सोशल मीडिया इस वीडियो के आने के बाद कंगना सीधा ट्रोलर्स के निशाने पर गईं।
उर्फी जावेद
अजीबो-गरीब फैशन की बात करें तो इसमें उर्फी जावेद का नाम तो सबसे पहले लोगों के जहन में आता है। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से उर्फी क्रिएटिव कपड़े पहने पहन रही हैं, लेकिन अक्सर वो अपनी फैशन को लेकर ट्रेलर हो ही जाती है। उर्फी को भी लोगों के रिएक्शन सुनने पड़ते हैं, लेकिन वो फिर भी अपने फैशन को नहीं छोड़ती हैं।
पूनम पाड़े
पूनम पाड़े भी छोटे और अजीबो-गरीब कपड़ो को लेकर ट्रोल होती हैं। बीते कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लोगों ने यहां तक कहा था कि इस तरह के छोटे कपड़े पहनने की क्या जरूरत है। हालांकि, पूनम को अक्सर ऐसे आउटफिट्स में देखा जाता है।
शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन चोपड़ा भी उन हसीनाओं में आती हैं, जो अपने आउटफिट्स के लिए ट्रोल हो जाती हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर कई बार शर्लिन के ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें उन्होंने छोटी या फिर अजीब ड्रेस पहनी हैं। इन आउटफिट्स की वजह से शर्लिन को लोगों की खूब बातें भी सुनने को मिलती हैं।
यह भी पढ़ें- Radhika Madan ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी? वायरल हुए AI वीडियो पर हंसते हुए किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
38 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines