Sikandar Ka Muqaddar Flop 5 Reasons: नीरज पांडे की फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ को फैंस की तरफ से मिले-जुले रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। फिल्म की कहानी में सस्पेंस और थ्रिलर कूट-कूट कर दिखाया गया है लेकिन फिर भी उलझी हुई कहानी, स्लो स्क्रीन प्ले और दमदार गानों की वजह से फिल्म को अब तक काफी फीका रिस्पॉन्स मिला है। चलिए आपको बताते हैं उन 5 कारणों के बारे में, जिसके चलते फिल्म बुरी तरह पिट गई है।
फिल्म की उलझी हुई कहानी
तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और जिमी शेरगिल की इस फिल्म की कहानी काफी उलझी हुई नजर आती है। फिल्म की कहानी कभी मौजूदा वक्त में दिखाई जाती है तो कभी पास्ट में दिखाया जाता है। कहानी में थोड़ी कन्फ्यूजन ज्यादा लगती है।
फिल्म में कोई दमदार गाना नहीं
फिल्मों का सक्सेस इन दिनों कहीं ना कहीं उसके गानों पर भी डिपेंड करता है। अगर फिल्म के गाने हिट हो जाएं तो फिल्म भी दर्शकों के बीच काफी बज बना देती है। ऐसे में फिल्म के सक्सेसफुल होने के चांस पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाते हैं।
फिल्म की कहानी काफी प्रेडिक्टिव
फिल्म को जब आप देखते हैं तो आपको पहले से ही आभास हो जाता है कि कहानी का असली विलेन कौन है। आपको खुद ही पता चल जाता है कि आगे कहानी में क्या होने वाला है। फिल्म की कहानी काफी प्रेडिक्टिव हो जाती है।
फिल्म की एंडिंग में कन्फ्यूजन
फिल्म के आखिर में जब हीरे सिंकदर के पास ही पकड़े जाते हैं, इसके बाद कई सारे सवाल मन में आते हैं। जिनका जवाब पहले पार्ट में तो ऑडियंस को नहीं मिला है। फिल्म की एंडिंग में सिकंदर का क्या होता है, वो जेल जाएगा या नहीं। उसने अपनी पत्नी को क्यों छोड़ दिया। जसविंदर को सिंकदर की लोकेशन का कैसे पता चला। ये सारे सवाल दर्शकों के मन में आते हैं।
एक्टिंग शानदार लेकिन स्क्रीनप्ले में नहीं जान
फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी स्लो है। ऐसा लगता है कि फिल्म अब बोरिंग हो रही है क्योंकि स्क्रीनप्ले काफी धीमा लगता है। हालांकि फिल्म में एक्टिंग करने वाले कलाकारों ने कमाल का काम किया है। सभी ने अपने-अपने किरदारों में जान फूंक दी है।
यह भी पढ़ें: Sikandar Ka Muqaddar की एंडिंग में ‘सिकंदर’ को जेल? नहीं आया समझ तो जान लीजिए
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines