CM Vijay Wife Withdraws Divorce Plea: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते कुछ दिनों पहले सुनने में आया था कि विजय और उनकी वाइफ संगीता के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और दोनों तलाक लेकर अलग हो रहे हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
संगीता ने वापस ली याचिका
दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी पत्नी संगीता का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था, लेकिन अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संगीता ने तमिलनाडु की चेंगलपट्टू जिला अदालत में दायर अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है. संगीता के याचिका वापस लिए जाने के बाद अदालत ने मामले का निपटारा कर दिया है.
1999 में हुई थी शादी
थलापति विजय और संगीता सोरनलिंगम की बात करें तो साल 1999 में दोनों की शादी हुई थी. इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं-एक बेटा और एक बेटी. बीते कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं. दिसंबर 2025 में संगीता ने विजय से तलाक की याचिका चेंगलपट्टू जिला अदालत में दायर की थी.
संगीता की याचिका में क्या?
इसके बाद इसे फैमिली कोर्ट में स्थानांतरित किया गया और तलाक का मामला चल रहा था, लेकिन अब कथित तौर पर संगीता ने याचिका वापस ले ली है और इसके बाद ये मामला खत्म हो गया है. बता दें कि संगीता ने अपनी याचिका में दावा किया था कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर है, जिससे उन्हें भावनात्मक क्षति पहुंची है.
तृषा से जोड़ा जा रहा नाम
गौरतलब है कि तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय थलापति ने राजनीति में डेब्यू किया है और उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है. अभिनेता से राजनेता बन चुके विजय अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं. हालांकि, उनके शपथ ग्रहण समारोह में संगीता नहीं आई थीं. इन सबके बीच विजय का नाम कथित तौर पर अभिनेत्री तृषा से जोड़ा जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Sunny Deol की ‘परशुराम’ को झटका, शूटिंग से दो महीने पहले क्यों रोकनी पड़ी फिल्म? जानें वजह
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
26 mins ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
2 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
4 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
10 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines