'ना कोई गाना और ना कोई एक्ट्रेस…', 61 रातों में शूट हुई थी 25 करोड़ में बनी ये फिल्म, नहीं देखी तो कहां देखें?

Tamil Film: बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी फिल्म आई थी, जो सिर्फ 25 करोड़ रुपये में बनी थी, लेकिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर नोटों की बारिश कर दी थी. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

Kaithi

Kaithi. image credit- social media

Tamil Film: बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में आती हैं और अपना जलवा दिखाती हैं. आज हम आपको उस तमिल फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें ना तो कोई गाना था और ना ही इस फिल्म में कोई हीरोइन थी, लेकिन फिर भी 25 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने मोटा कलेक्शन किया था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? और आप इसे कहां देख सकते हैं?

विज्ञापन

फिल्म ‘कैथी’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कैथी’ है. फिल्म ‘कैथी’ एक तमिल एक्शन फिल्म है, जिसने 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी. इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसमें ना तो कोई एक्ट्रेस थी और ना ही कोई गाना, लेकिन फिर भी फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म एक रात की कहानी है, जिसमें एक पूर्व कैदी (दिली) अपनी बेटी से पहली बार मिलने के लिए पुलिस की मदद करता है और ड्रग माफिया से लड़ता है. फिल्म में एक पुलिस अधिकारी (नरेन) ड्रग्स से लदे ट्रक के साथ घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दिली की मदद लेता है.

फिल्म के एक्टर्स

फिल्म में आप देखेंगे कि कैसे दिली को रास्ते में ड्रग माफिया के गुर्गों से लड़ना पड़ता है, जिनका नेतृत्व अर्जुन दास कर रहे हैं. इस फिल्म में कोई अभिनेत्री नहीं है और यह ‘लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स’ (LCU) की पहली कड़ी है. फिल्म में कार्थी, नरेन, अर्जुन दास, हरीश उथमन, जॉर्ज मरियम ने बेहद अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

वहीं, लोकेश कनगराज इस फिल्म के निर्देशक हैं. बता दें कि इस फिल्म का हिंदी रीमेक अजय देवगन अभिनीत ‘भोला’ फिल्म है. 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म को 10 मे से 8.4 की रेटिंग मिली है. अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसे आप Aha, जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ