Tamil Director National Award Medal Returned By Robbers: हाल ही में एक चौंकाने वाला किस्सा सामने आया था। साउथ के मशहूर प्रोड्यूसर के घर चोरी हो गई थी। ‘कदैसी विवसायी‘ (Kadaisi Vivasayi) फिल्म डायरेक्ट करने वाले मशहूर फिल्ममेकर मणिकंदन (M Manikandan) के घर से चोरों ने 1 लाख का कैश और 15 सोने के गहने और कुछ कीमती सामान गायब कर दिया था। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। अब इस केस में एक बड़ा अपडेट आया है। अब तमिल फिल्म डायरेक्टर मणिकंदन के साथ एक ऐसा किस्सा हो गया है जिसे वो जिंदगीभर भुला नहीं सकेंगे। साथ ही अगर आप भी ये खबर पढ़ेंगे तो पहले तो आप हैरान होंगे और फिर आप भी चोर को सैल्यूट मारेंगे।
यह भी पढ़ें: Valentine से पहले टूट गया Bigg Boss में बनी इस जोड़ी का रिश्ता, कपल ने कंफर्म किया ब्रेकअप
मशहूर साउथ डायरेक्टर के घर पर हुई बड़ी चोरी
दरअसल, ये चोर जिसने नेशनल अवार्ड विनर मणिकंदन के घर चोरी की थी वो काफी फिल्मी निकला है। उसने एक ऐसा काम कर दिया है जो सचमुच बेहद शॉकिंग है। उसने डायरेक्टर के घर से चुराया एक बेहद कीमत सामान लौटा दिया है वो भी हटके स्टाइल में। इतना ही नहीं उसने अब अपने इस काम के लिए डायरेक्टर से माफी भी मांगी है। अब उस चोर ने मणिकंदन का स्पेशल सामान लौटा दिया है और साथ ही एक खत भी भेजा है। दरअसल, हुआ ये कि जब चोर ने डायरेक्टर के घर डाका डाला तो गलती से वो मणिकंदन का नेशनल अवॉर्ड मेडल भी ले गया। ऐसे में उसे एहसास हुआ कि उसने बड़ी गलती कर दी है।
चोरों ने वापिस किया चोरी का सामान
चोरों ने यूं लौटाया डायरेक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार
अब अपनी इस भूल को सुधारते हुए उस चोर ने डायरेक्टर के घर की दीवार पर एक पॉलिथीन बैग लटकाकर छोड़ दिया। इस बैग में उस चोर ने नेशनल अवॉर्ड मेडल रखा था, साथ ही एक माफी भरा खत भी। इस पदक को लौटाने का फैसला करते हुए चोर ने एक लेटर लिखा जिसमें उन्होंने डायरेक्टर से माफी मांगी। अब उस लेटर की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसमें चोर ने लिखा है- ‘सर, प्लीज हमें माफ कर दीजिए। हम आपकी कड़ी मेहनत की कमाई वापिस लौटा रहे हैं।’
चोरों ने लेटर में मांगी माफी
बता दें, नेशनल अवॉर्ड विनर मणिकंदन के घर की दीवार से लटका हुआ एक पॉलिथीन बैग मिला, जिसके अंदर उन्हें अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी कमाई वापिस मिल गई। अब इस माफीनामे ने सोशल मीडिया यूजर्स के दिल जीत लिए हैं। हर कोई हैरान है कि चोरों ने इतनी ईमानदारी कैसे दिखा दी। लगता है ये चोर भी सच्चे देशभक्त थे। इन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार की असली कीमत का सही अंदाजा था। हालांकि, अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई कि इन चोरों ने डायरेक्टर के घर से चुराया हुआ कैश और सोने के गहने वापस लौटाए हैं या नहीं। मगर अब इन चोरों की ईमानदारी से सभी लोग खुश हो गए हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines