Tamil Actress Sindhu: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर आ रही है। हाल ही में तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गदर का निधन हुआ है और इससे पूरी इंटस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं, अब खबर आ रही है कि तमिल अभिनेत्री सिंधु ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है।
दरअसल, बीते कुछ समय से एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी और उनका इलाज चल रहा था। लेकिन 7 अगस्त को वो जिंदगी की जंग हार गई और 42 साल की उम्न में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
यह भी पढ़ें- Filmmaker Siddique: मशहूर फिल्ममेकर को पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक
Tamil Actress Sindhu ने दुनिया को कहा अलविदा
तमिल रोमांटिक-ड्रामा ‘अंगड़ी थेरु’ में अपनी भूमिका के लिए लोकप्रिय रहीं सिंधु हर किसी के दिन पर राज करती थीं। वहीं, उनके निधन से हर कोई दुखी है और शोक जाहिर कर रहा है। बता दें कि साल 2020 में एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। इसके बाद वो अपना इलाज करवा रही थी। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि इस बीमारी से लड़ने के लिए एक्ट्रेस ने फाइनेंशियल मदद भी मांगी थी। हालांकि इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया था।
इन्होंने की थी एक्ट्रेस की मदद
इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस की मदद के लिए कई हाथ आगे आए और कार्ति, इसारी, सतीश कुमार और कई अन्य साउथ अभिनेताओं ने सिंधु को मदद की। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि सोमवार को 2 बजे एक्ट्रेस का निधन हुआ है। इसकी जानकारी अभिनेता कोट्टाची ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। वहीं, एक्ट्रेस के निधन से उनके फैंस दुखी है। साथ ही अब सभी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बाल कलाकार के रूप में की थी करियर की शुरूआत
बता दें कि सिंधु ने एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। महज 14 साल की उम्र में सिंधु की शादी भी हो गई थी और उनका जीवन गरीबी में गुजरा। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने पति के बुरे बर्ताव के चलते शादी एक्ट्रेस को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो इस दर्द और पीड़ा के साथ नहीं जी सकती है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines