Sai Dhanshika-Actor Vishal Engaged: तमिल एक्टर विशाल ने मशहूर एक्ट्रेस साई धनशिका से सगाई कर ली है। कपल ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज शेयर कर दी है। विशाल ने अपने बर्थडे पर ही साई धनशिका से सगाई कर फैंस को खुशखबरी सुनाई। दोनों की सगाई की फोटोज चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गईं। फैंस के साथ-साथ उनके इंडस्ट्री के फैंस भी साई धनशिका और विशाल को खूब बधाईयां दे रहे हैं। चलिए आपको विशाल की मंगेतर साई धनशिका के बारे में बताते हैं कि आखिर वो कौन हैं?
यह भी पढ़ें: Panchayat के ‘दामाद जी’ ने रचाई शादी, सामने आईं ताजा तस्वीरें, हल्दी में पहुंचीं थीं Huma
कौन हैं धनशिका?
विशाल के साथ-साथ साई धनशिका भी साउथ इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वो 16 साल की उम्र से इंडस्ट्री में एक्टिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 2006 में आई तमिल फिल्म ‘थिरूडी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साई धनशिका ने ‘मांजा वेलु’, ‘पेरनमई’ और ‘परदेसी जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई।
रजनीकांत के संग किया काम
साई धनशिका को असली पहचान साल 2016 में आई रजनीकांत की मूवी ‘कबाली’ से मिली। इस मूवी में साई धनशिका ने रजनीकांत की बेटी का किरदार निभाया था, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था। रजनीकांत की ‘कबाली’ के लिए साई धनशिका को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके साथ ही साई धनशिका और भी कई फिल्मों के लिए अवॉर्ड जीतकर साउथ इंडस्ट्री में अपना नाम कमा चुकी हैं।
12 साल बड़े विशाल
बता दें विशाल धनशिका से 12 साल बड़े हैं और दोनों ने अपने रिश्ते को इस साल मई में कबूल किया था। तभी से फैंस दोनों की शादी का इंतजार करने लगे। वहीं अब जब धनशिका और विशाल ने सगाई की खुशखबरी दे दी है तो फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। सोशल मीडिया पर विशाल और धनशिका ने सगाई की जो फोटोज शेयर की हैं वो काफी वायरल हो रही हैं। शेयर की गई फोटोज में दोनों ने गले में जयमाला डाली हुई है। वहीं दूसरी फोटोज में धनशिका और विशाल अपनी सगाई की अंगूठी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: CONFIRM! बचपन के दोस्त से शादी करेंगी Keerthy Suresh, एक्ट्रेस के पिता ने लगाई मुहर!
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
22 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
23 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines