Tamil Actor Abhinay Passes Away: साउथ सिनेमा से बुरी खबर सामने आ रही है. तमिल सिनेमा के एक्टर अभिनय से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि उनका निधन हो गया है. वह 44 साल के थे. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से किडनी और लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे. अभिनेता ने आज सुबह चार बजे अंतिम सांस ली. उनकी असमायिक मौत ने फैंस को हिलाकर रख दिया है. इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
अभिनेता अभिनय के निधन को लेकर बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गंभीर लिवर इंफेक्शन से जूझ रहे थे. इसके इलाज के लिए उन्हें काफी खर्च उठाना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार भी लगाई थी. इतना ही नहीं, खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज रुकने की कगार पर था. ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया था.
यह भी पढ़ें: ‘बच्चों से कब तक…’, कृष्णा अभिषेक से खत्म हुई सुनीता आहूजा की नाराजगी? ननद को दिया गोविंदा की सफलता का क्रेडिट
बताया जा रहा है कि अभिनेता धनुष ने अभिनय की मदद के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी. वहीं, कॉमेडी एक्टर से हीरो बने बाला ने भी उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था.
अभिनय का करियर
इसके साथ ही अगर अभिनय के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने साल 2002 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. वह पहली बार निर्देशक कस्तूरी राजा की फिल्म ‘थुलुवधो इलमई’ में भी नजर आए थे. इस फिल्म में सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री शेरिन ने साथ में काम किया था. इस फिल्म से अभिनय को नई पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने ‘जंक्शन’ (2002), ‘सिंगारा चेन्नई’ (2004) और ‘पोन मेघलाई’ (2005) जैसी फिल्मों में अहम रोल प्ले किया था. बाद में मुख्य भूमिकाओं में वह कम ही नजर आए. उन्हें फिर ज्यादातर सपोर्टिंग कैरेक्टर्स में देखा जाने लगा. इतना ही नहीं, एक्टिंग के साथ ही वह डबिंग आर्टिस्ट भी रहे.
यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ को फिर से मिली धमकी, एक दिन पहले ही लगे थे ‘खालिस्तानी जिंदाबाद’ के नारे
अभिनय का आखिरी वक्त
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनय अपने अंतिम समय में आर्थिक परेशानियों का सामने कर रहे थे. वह अकेले ही रहते थे. अपना खर्च भी उन्हें खुद ही उठाना पड़ता था. अचानक जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्होंने इलाज का खर्च खुद ही देखा. आर्थिक परेशानियां तो इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों ने उनकी सहायता की. लेकिन अंत में वह अपनी जिंदगी की जंग हार गए.
यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 19’ में डबल एविक्शन, नीलम गिरी ने किया प्यार का इजहार? फरहाना भट्ट पर सलमान खान का फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
एक्टर रणबीर कपूर ने क्यों मांगी माफी? दशहरा पर कही ऐसी बात, वीडियो वायरल
59 mins agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
14 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
16 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
18 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
19 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
20 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
21 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
21 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines