Tamannaah Bhatia Marriage: अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीतने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पिछले कुछ सालों में इन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में की हैं। हाल ही में तमन्ना की “जेलर” फिल्म और दिल्ली के बुराड़ी केस पर आधारित सीरीज “आखिरी सच” में निभाई गई अदाकारी को काफी पसंद किया गया है। ये अपने प्रोफेशनल के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं।
सोशल मीडिया से लेकर कई लोगों की जुबां पर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की पर्सनल लाइफ को लेकर बातें है। ये हर दिन अपने बॉयफ्रेंड अभिनेता विजय वर्मा (Vijay Varma) के साथ सुर्खियों में आती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से तमन्ना और विजय वर्मा की शादी की चर्चाएं हैं। हालांकि, अब तमन्ना भाटिया ने अपनी चुप्पी को तोड़ते हुए शादी को लेकर सारा सच बता दिया है।
तमन्ना भाटिया ने अपनी शादी को लेकर क्या कहा?
क्या जल्द ही तमन्ना भाटिया सात फेरे लेने की तैयारी में हैं? क्या तमन्ना भी अब लाल जोड़े में नजर आएंगी? जैसे कई सवाल, सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। हालांकि, अब इन सवालों का जवाब तमन्ना ने दे दिया है। हाल ही में अभिनेत्री ने न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू किया जिसमें उन्होंने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि वो अपने काम को काफी एन्जॉय कर रही हैं। उन्हें कई जगह से अलग-अलग तरह के काम मिल रहे हैं और वो उन्हें काफी एन्जॉय के साथ करना पसंद करती हैं।
शादी को लेकर कही ये बात
सोशल मीडिया पर तमन्ना भाटिया की शादी को लेकर चल रही बातों पर उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि जिस तरह से उनकी निजी जिंदगी को अटेंशन दी जा रही है उससे उन्हें किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन कई बार कुछ चीजें दुख भी पहुंचाती हैं। तमन्ना ने कहा कि इस तरह की बातें अगर वो लोग करते हैं जिन्हें आप जानते हैं तो दुख पहुंचता है। आगे कहा कि खैर आखिरी मायने तो ये रखता है कि खुद से आप क्या कहते हैं।
करियर की तरफ है ज्यादा फोकस
तमन्ना ने आगे कहा कि जब बात आती प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की तो उनका पूरा फोकस अपने करियर की ओर होता है। ऐसे में ये तो साफ है कि तमन्ना भाटिया का इरादा अभी शादी करने का तो नहीं है लेकिन अपने करियर पर खास बना हुआ है।
जानकारी के लिए बता दें कि साउथ फिल्मों के अलावा तमन्ना भाटिया की कई बॉलीवुड मूवी भी हैं जो लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं। अपने दमदार अदाकारी के लिए ये काफी सुर्खियां बटोरती दिखती हैं। हाल ही में इन्होंने दिल्ली के बुराड़ी केस पर बनी सीरीज आखिरी सच में काम किया है। इससे पहले वो अभिनेता रजनीकांत की जेलर फिल्म में भी दिखाई दी थीं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines