Tamannaah Bhatia-Vijay Varma Viral Video: कोई भी स्टार साथ में नजर आए और गॉसिप टाउन में बातें ना हो… ये कैसे हो सकता है। जी हां, इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साउथ का एक कपल हाथों में हाथ डाले नजर आ रहा है। जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो सामने आया, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर रिएक्ट किया।
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर इस वक्त जो वीडियो चर्चा में बना हुआ है, वो किसी और का नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का है। जी हां, इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े डिनर डेट पर नजर आए। हाल ही में इन दोनों सितारों को पैपराजी ने मुंबई में देखा और अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया।
गर्लफ्रेंड को प्रोटेक्ट करते दिखे विजय
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि तमन्ना भाटिया अपने बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ जा रही हैं। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। लवबर्ड्स ने अपने ब्लू और व्हाइट आउटफिट से ट्विनिंग भी की हुई थी। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान विजय को अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना को प्रोटेक्ट करते भी देखा गया। लेडीलव के कार में बैठने के बाद ही विजय गाड़ी में बैठे।
यूजर्स ने की तारीफ
कपल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि आप दोनों की जोड़ी कमाल की है। तीसरे यूजर ने कहा कि साथ में कमाल लग रहे हो। इस तरह यूजर्स कपल की तारीफ कर रहे हैं।
विजय ने किया था खुलासा
गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में विजय वर्मा ने तमन्ना संग अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर भी बात की थी। इस दौरान एक्टर ने कहा था कि समय के साथ कैसे उनकी भी सोच बदली कि लोग उनके और तमन्ना के रिश्ते को कैसे देखते हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें ये पता लगा कि लोगों को उनकी पर्सनल लाइफ और तमन्ना संग डेटिंग लाइफ में कितनी दिलचस्पी है, तो बहुत हैरानी हुई, लेकिन समय के साथ उन्हें इसकी आदत हो गई।
यह भी पढ़ें- Rupali Ganguly के बेहद करीबी का निधन, ‘अनुपमा’ ने इमोशनल वीडियो शेयर कर दी जानकारी
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
29 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines