Tamannaah Bhatia Vijay Varma Breakup: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के फैंस शॉक्ड हो सकते हैं। कपल गोल्स देने वाले इस जोड़े के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि साल 2025 में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कुछ लोग तो इन दोनों की शादी के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब ‘लस्ट स्टोरीज’ (Lust Stories 2) फेम कपल के ब्रेकअप की रिपोर्ट्स से कुछ लोगों के पैरों तले जमीन खिसक सकती है।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का हुआ ब्रेकअप?
Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिश्ते ने नया मोड़ ले लिया है और कुछ हफ्ते पहले ही इन दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर अपनी-अपनी राहें हमेशा के लिए अलग कर ली हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के किसी करीबी सूत्र ने ही ये खबर कंफर्म की है। अब इस रोमांटिक रिश्ते का अंत हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, तमन्ना और विजय भले ही अब कपल नहीं हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए म्यूचुअल रिस्पेक्ट रखते हैं।
करीबी ने तमन्ना और विजय के ब्रेकअप पर किया खुलासा
बताया जा रहा है कि ब्रेकअप के बाद भी ये दोनों अच्छे दोस्त बनकर रहने वाले हैं। इनका प्लान तो यही है कि पार्टनर न सही, लेकिन दोनों दोस्त तो रह ही सकते हैं। साथ ही इस वक्त ये दोनों अपने-अपने शेड्यूल में बिजी हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि, इनके रिश्ते में क्या गलत हुआ? और तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने ये फैसला क्यों लिया? अभी तक वो वजह सामने नहीं आई है। ब्रेकअप का कारण अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: International Women’s Day: हर महिला के लिए इंस्पिरेशन हैं TV की ये 5 बहुएं, आपकी फेवरेट कौन-सी?
फैंस करते थे जोड़ी को ट्रोल
वहीं, अभी तक तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने भी ब्रेकअप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। ऐसे में ‘न्यूज 24’ इस ब्रेकअप की पुष्टि नहीं करता। आपको बता दें, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप से जहां कुछ लोगों को झटका लगेगा। वहीं, कुछ फैंस ऐसे भी होंगे जो खुशियां मनाने वाले हैं। दरअसल, जब भी तमन्ना-विजय के साथ नजर आती हैं, तो लोग विजय को ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। ज्यादातर लोगों को ये जोड़ी अटपटी लगती है और वो यही दुआ करते हैं कि तमन्ना और विजय अलग हो जाएं। अब रूमर्स देखकर तो लग रहा है जैसे करोड़ों फैंस की ये तमन्ना पूरी हो गई है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines