Tamannaah Bhatia Bold Scene In Jee Karda: फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने जब ओटीटी पर एंट्री की तो शर्म का गहना पूरी तरह से उतारकर रख दिया। कुछ ऐसा ही कर दिखाया एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने जब उन्होंने अपनी ही ‘नो-किसिंग’ पॉलिसी का उल्लंघन कर डाला। OTT पर आते ही तमन्ना ने ‘लस्ट स्टोरी’ और ‘जी करदा’ में बोल्ड सीन दिए तो उन्हें देख दर्शक भी एक बार को पलकें झपकाना भूल गए। बात करें उनकी वेब सीरीज ‘जी करदा’ की तो इस वेब सीरीज में एक्ट्रेस टॉपलेस होने से भी नहीं कतराईं। सेमी न्यूड होकर जब उन्होंने बोल्ड सीन्स देने शुरू किए तो हर कोई उन्हें देखकर दंग था। उनकी ये सीरीज काफी चर्चा में रही थी लेकिन अपनी अदाओं से एक्ट्रेस ने सीरीज को एक कदम और ऊपर उठा दिया। यही वजह रही कि अमेजन प्राइम वीडियो की ये सीरीज काफी ज्यादा चर्चा में रही।
बोल्ड लुक ने खींचा फैंस का ध्यान
तमन्ना भाटिया की वेब सीरीज ‘जी करदा’ का प्रीमियर 15 जून, 2023 को हुआ था। इस सीरीज में तमन्ना भाटिया के अलावा सुहैल नय्यर, आशिम गुलाटी और अन्या सिंह मुख्य भूमिका में थीं। सीरीज में तमन्ना भाटिया के बोल्ड और सेक्सी लुक ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। जहां फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थके तो वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया। ‘नो-किसिंग’ पॉलिसी को तोड़ने के लिए तमन्ना भाटिया को काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा।
नेटिजन्स ने किया ट्रोल
तमन्ना भाटिया के बोल्ड सीन्स को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ऐसी भी क्या मजबूरी थी आपकी?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपने अपनी ही नो-किसिंग पॉलिसी को तोड़ दिया।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आपसे इस तरह की उम्मीद नहीं थी।’ इस तरह के कमेंट्स करते हुए नेटिजन्स ने तमन्ना भाटिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
क्या है ‘जी करदा’ की कहानी
बता दें कि तमन्ना भाटिया की वेब सीरीज ‘जी करदा’ बचपन के दो दोस्तों लावण्या (तमन्ना भाटिया) और ऋषभ (सुहैल नय्यर) की कहानी है, जो शादी कर लेते हैं। कुछ समय तक दोनों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी चलती है। इसके बाद उनकी जिंदगी में काफी मुश्किलें आने लगती हैं। इसके बाद दोनों को एहसास होता है कि उन्होंने शादी करके जल्दबाजी कर दी। इस सीरीज में तमन्ना भाटिया और सुहैल नय्यर के अलावा हुसैन दलाल और सयान बनर्जी सहायक भूमिका में नजर आए थे। वेब सीरीज ‘जी करदा’ को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines