Tamannaah Bhatia Illegal IPL Streaming Case: हाल ही में पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) का नाम कंट्रोवर्सी में आया था। एक्ट्रेस को महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन भेजा था और 29 अप्रैल को हाजिरी लगाने को कहा। लेकिन अब इस मामले से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस तलब के बावजूद भी आज महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश नहीं हुईं। अब आखिर वो सवाल-जवाब के लिए क्यों नहीं आईं चलिए जानते हैं।
क्यों नहीं पेश हुईं तमन्ना भाटिया?
बता दें, ये मामला आईपीएल मैचों की अवैध स्ट्रीमिंग से जुड़ा हुआ है। इस मामले में छानबीन के लिए एक्ट्रेस को तलब किया गया था लेकिन अब ऐसा लगता है कि तमन्ना भाटिया फिलहाल इस जांच के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने खुद तो अभी तक इस केस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन अब सुनने में आया है कि महाराष्ट्र साइबर सेल से एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने खास रिक्वेस्ट की है। दरअसल, एक्ट्रेस उनके सामने पेश होने के लिए एक नई तारीख की मांग कर रही हैं।
एक्ट्रेस ने क्या दिया बहाना?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र साइबर सेल को इस बात की जानकारी दी है कि वो फिलहाल मुंबई में नहीं हैं। इसलिए आज वो उनके सामने पेश भी नहीं हो पाईं। अब उन्हें एक नई तारीख मिलेगी जिस पर एक्ट्रेस को उनके सामने हाजिरी लगानी पड़ेगी। हालांकि, अभी तक नई तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। बता दें, फेयर प्ले ऐप (Fairplay App) पर आईपीएल 2023 (IPL 2023) की अवैध स्ट्रीमिंग का आरोप है। आईपीएल की इस अवैध स्ट्रीमिंग से वायकॉम को भारी नुकसान हुआ है जिसके बाद संजय दत्त और तमन्ना भाटिया जैसे नामी स्टार्स को तलब किया गया।
यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor को मुंबई में खल रही किसकी कमी? एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर किया इजहार
संजय दत्त का भी केस में जुड़ा नाम
संजय दत्त को भी एक्ट्रेस से पहले समन मिला था। हालांकि, वो भी जांच में शामिल नहीं हो पाए और उन्होंने भी एक नई तारीख रखी थी। अब देखना होगा कि इस केस में ये दोनों कितना सहयोग करते हैं। बता दें, पूछताछ से साइबर सेल ये पता लगाना चाहती है कि इन स्टार्स को फेयर प्ले ऐप के प्रचार के लिए कैसे कॉन्टैक्ट किया गया और वो शख्स कौन था जिसने उनसे संपर्क किया था। साथ ही इन स्टार्स को इस प्रमोशन के लिए कितनी रकम मिली और उसका भुगतान कैसे हुआ, इसकी भी जांच की जाएगी।
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
47 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines