Tamannaah Bhatia On Breakup: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनका आइटम सॉन्ग ‘आज की रात’ फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। आलम ये है कि लोग इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं और एक्ट्रेस के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच तमन्ना भाटिया ने एक पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खूब सारी बात की। साथ ही एक्टर विजय वर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कई राज खोले। बातचीत में तमन्ना ने यह भी बताया कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था?
तमन्ना भाटिया ने पॉडकास्ट में अपने ब्रेकअप के बारे में बात की। साथ ही कहा कि उन्हें शादी में कोई दिलचस्पी नहीं रही है और न ही वो फ्यूचर में कभी मां नहीं बनना चाहती हैं क्योंकि उन्हें बच्चे पैदा करने से काफी ज्यादा डर लगता है।
तमन्ना का क्यों टूटा दिल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना भाटिया ने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद एक पॉडकास्ट में पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई सारी बातें की। एक्ट्रेस ने कहा कि विजय वर्मा के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले वो ब्रेकअप का दर्द झेल चुकी हैं।
तमन्ना ने खुलासा किया कि जब वो टीन ऐज में एक लड़के से प्यार कर बैठी थीं। हालांकि उनका वो रिश्ता टॉक्सिक हो गया था। इसके बाद उन्होंने ब्रेकअप करने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: रेप के बाद इन्फ्लुएंसर ने भेजा मैसेज- मजा आ गया, पीड़िताओं की आपबीती चौंकाने वाली
पहली बार बताई दिल की बात
तमन्ना भाटिया ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई साथी नहीं चाहिए था जो उनके सपनों को पूरा न कर सके। यही वजह थी कि दूसरी बार उन्हें एक और शख्स से ब्रेकअप करना पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया कि दो बार उनका दिल टूट चुका है। बता दें कि तमन्ना इन दिनों एक्टर विजय वर्मा के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
पिछले साल 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। अपने रिश्ते पर बात करते हुए तमन्ना ने पहली बार कहा कि उन्हें विजय वर्मा पर पूरा भरोसा है। रोमांस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे पता है कि विजय मेरा पूरा ख्याल रखेंगे इसलिए मैं उनसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं।’
क्यों मां नहीं बनना चाहतीं एक्ट्रेस?
जब तमन्ना से पूछा गया कि वो शादी कब कर रही हैं? इस पर एक्ट्रेस ने साफ जवाब न देते हुए कहा कि उन्हें शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है। इस बीच एक्ट्रेस ने एक और बयान से हलचल मचा दी। तमन्ना ने बताया कि उन्हें फ्यूचर में मां नहीं बनना है। उनका कहना है कि उन्हें बच्चे पैदा करने से डर लगता है। तमन्ना ने कहा, ‘मैं ये सब कैसे कर सकती हूं? मैं किसी को बहुत प्यार, देखभाल और उसकी परवरिश नहीं कर सकती। मेरे पेरेंट्स ने मुझे इतना प्यार दिया है कि मैं खुद सोचती हूं कि कभी मां बनी तो बच्चे को कैसे संभाल पाऊंगी? इसलिए मुझे बच्चे पैदा करने से डर लगता है।’
गौरतलब है कि तमन्ना भाटिया ‘पैया’, ‘सिरुथई’, ‘बाहुबली’, ‘लस्ट स्टोरी’ और ‘स्त्री 2’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्म ‘लस्ट स्टोरी’ में उन्होंने पहली बार एक्टर विजय वर्मा के साथ काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
16 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
22 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines