Tamannaah Bhatia-Vijay Verma: बॉलीवुड के पावर कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की शादी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। इस बीच दोनों के कथित ब्रेकअप की खबरों ने चौंका दिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना और विजय से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों करीब एक हफ्ते पहले ही अलग हो चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर तमन्ना भाटिया का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ‘लस्ट स्टोरी’ एक्ट्रेस ने विजय वर्मा से ब्रेकअप का हिंट पहले ही दे दिया था? एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब फैंस का ध्यान खींच रहा है।
तमन्ना भाटिया ने शेयर किया था पोस्ट
तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीब एक महीने पहले 29 जनवरी, को एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें प्यार और दिलचस्पी का जिक्र किया गया था। पोस्ट में तमन्ना ने लिखा था, ‘मैं सचमुच मानती हूं कि प्यार पाने का रहस्य प्यार करना है। दिलचस्पी बनने का रहस्य दिलचस्पी लेना है। दूसरों में खूबसूरती को ढूंढने का रहस्य दूसरों में खूबसूरती खोजना है और दोस्त बनाने का रहस्य दोस्त बने रहना है।’
यह भी पढ़ें: Ameesha Patel को क्यों ‘छोटे कपड़े’ पहनने नहीं देते Sanjay Dutt? एक्ट्रेस ने बताई वजह
क्या एक्ट्रेस ने दिया था ब्रेकअप का हिंट
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के कथित ब्रेकअप रूमर्स के बीच एक्ट्रेस का यह क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद नेटिजन्स कयास लगा रहे हैं कि तमन्ना ने ब्रेकअप का हिंट शायद एक महीने पहले ही दे दिया था। उस वक्त तो एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर किसी ने खास ध्यान नहीं दिया। अब जब उनके ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है तो ये पुराना क्रिप्टिक पोस्ट नेटिजन्स का ध्यान खींच रहा है।
क्या कहा था करीबी सूत्र ने?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के करीबी सूत्र ने कहा कि दोनों ही कुछ हफ्ते पहले अलग हो चुके थे। हालांकि दोनों अच्छी दोस्ती के साथ आगे बढ़ने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस वक्त तमन्ना और विजय अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इस खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। गौरतलब है कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिलेशनशिप की खबर साल 2023 में आनी शुरू हो गई थी। दोनों ने फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ की शूटिंग की थी। इस दौरान की दोनों के अफेयर की चर्चा होनी शुरू हो गई थी। पिछले साल दिसंबर, 2024 में खबर आई थी कि दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
49 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines