हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tamannaah Bhatia के नए गाने Nasha को देख भूल जाएंगे Aaj Ki Raat! 'रेड 2' के सॉन्ग में फिर दी पावरफुल परफॉर्मेंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का नया गाना नशा अब रिलीज हो चुका है। इस गाने को देखने के बाद उनका पॉपुलर सॉन्ग आज की रात भी अब कई फैंस को फीका लगने लगा है।

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia New Song Nasha Out Now

बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर फैन्स का एक्साइटमेंट इन दिनों सातवें आसमान पर है। हाल ही में फिल्म का पहला डांस ट्रैक ‘नशा’ सामने आया है, जिसने फैन्स की खुशी दोगुनी कर दी है। इस गाने में तमन्ना भाटिया का ग्लैमरस अंदाज और धमाकेदार डांस स्टेप्स ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। जैसे ही ये गाना सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और कमेंट बॉक्स में तारीफों की झड़ी लग गई।

तमन्ना ने गाने नशा ने मचाया तहलका 

11 अप्रैल को रिलीज हुए ‘नशा’ सॉन्ग में तमन्ना ने व्हाइट और गोल्डन आउटफिट में गजब का कहर ढाया है। उनके एक्सप्रेशंस से लेकर उनके मूव्स तक, हर चीज पर दर्शकों की नजरें टिकी रहीं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तारीफ में लिखा कि ‘सिस्टम ही हिल गया’, तो किसी ने उन्हें ‘प्योर ब्यूटी’ कहकर बुलाया। तमन्ना भाटिया के इस गाने को देखने के बाद उनका पॉपुलर गाना आज की रात भी अब फीका लग रहा है।

विज्ञापन

गाने को गाया है दमदार आवाज की मलिका जैसमीन सैंडलस ने, जिन्होंने तमन्ना की परफॉर्मेंस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम तो बिल्कुल हंस जैसी लग रही हो, ये गाना एकदम धमाका है।’

फिर दिखे तमन्ना के किलर मूव्स 

इस गाने ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्होंने तमन्ना को इससे पहले ‘स्त्री 2’ के ‘आज की रात’ गाने में धमाल मचाते देखा था। अब एक बार फिर तमन्ना ने ये साबित कर दिया है कि वो न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि बेहतरीन डांसर भी हैं।

विज्ञापन

रेड 2 के लिए फैंस एक्साइटेड

‘रेड 2’ की बात करें तो ये फिल्म 2018 में आई सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है। इस बार भी अजय देवगन अपने पुराने किरदार आयकर अधिकारी अमय पटनायक के रूप में वापसी कर रहे हैं। लेकिन इस बार उनके सामने एक दमदार विलेन के तौर पर नजर आएंगे रितेश देशमुख, जो फिल्म में एक पॉलिटिकल फिगर ‘दादा भाई’ का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही वाणी कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसका निर्देशन एक बार फिर मजबूत स्क्रिप्ट के साथ किया गया है।

जहां एक ओर फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और एक्शन सीक्वेंस पहले से ही चर्चा में थे, वहीं ‘नशा’ गाने ने इसे और भी हॉट टॉपिक बना दिया है। म्यूजिक लवर्स से लेकर फिल्म क्रिटिक्स तक, हर कोई तमन्ना की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन

‘नशा’ को देख फैंस की खुशी हुई दोगुनी

‘रेड 2’ का ये गाना साबित करता है कि फिल्म सिर्फ कंटेंट ही नहीं, बल्कि कमर्शियल एंटरटेनमेंट के मामले में भी दर्शकों को बांधने का माद्दा रखती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 1 मई को फिल्म रिलीज होते ही ये बॉक्स ऑफिस पर कैसा जलवा दिखाती है। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर ‘नशा’ का खुमार छाया हुआ है और तमन्ना भाटिया एक बार फिर दर्शकों के दिलों की धड़कन बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Jaat की भी बाप निकली साउथ की ये न्यू रिलीज फिल्म, ट्रेड एनालिस्ट ने बताई फिल्म की कमजोरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola