एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने नए गाने ‘नशा’ को लेकर लाइमलाइट में छाई हुई हैं। ये फिल्म ‘रेड 2’ का गाना है, जिसमें तमन्ना ने अपने जबरदस्त डांस से फिर फैंस का दिल जीत लिया है। जाहिर है कि इससे पहले कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘स्त्री 2’ में एक्ट्रेस ने ‘आज की रात’ पर आइटम नंबर किया था। ये गाना जबरदस्त पॉपुलर हुआ था। खैर तमन्ना भाटिया से पहले भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस रह चुकी हैं जिन्होंने एक्टिंग से हटकर आइटम नंबर करते हुए नया टैलेंट दिखाया है। यही नहीं ये गाने काफी हिट भी हुए थे। आइए डालते हैं एक नजर…
करीना कपूर
एक्ट्रेस करीना कपूर भी फिल्मों में आइटम नंबर करते हुए अपना जलवा दिखा चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान की एक्शन फिल्म ‘दबंग 2’ में आइटम डांस किया था। उनका वो गाना ‘फेविकोल से’ सुपर-डुपर हिट साबित हुआ था।
यह भी पढ़ें: आपकी क्यों सुलग रही है..’ अनुराग कश्यप के CBFC पर भड़कने की वजह क्या?
ऐश्वर्या राय
बात अगर फिल्मों में आइटम नंबर की हो रही है, तो भला ऐश्वर्या राय बच्चन को कोई कैसे भूल सकता है? ऐश्वर्या ने साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘बंटी और बबली’ में कजरारे पर आइटम नंबर किया था। ये गाना बेहद पॉपुलर हुआ था, जिसे आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ वैसे तो काफी शानदार डांस करती हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अग्निपथ’ में शानदार आइटम नंबर ‘चिकनी चमेली’ किया था। ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी किसी फंक्शन में सुनाई दे जाता है।
प्रियंका चोपड़ाais
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भला कोई कैसे भूल सकता है। उन्होंने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘रामलीला’ में आइटम डांस किया था। उनका गाना ‘राम चाहे लीला चाहे’ बेहद हिट हुआ था लेकिन गाने के लिरिक्स को लेकर इसकी काफी आलोचना भी हुई थी।
सनी लियोन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन भी आइटम नंबर कर चुकी हैं। उन्होंने हॉरर फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ में बेबी डॉल गाना किया था, जो रिलीज होने के बाद रातों-रात बेहद पॉपुलर हो गया था।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines