Tamannaah Bhatia Dance Numbers: पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हमेशा ही अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं. आज 21 दिसंबर को अभिनेत्री अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको उनके डांस आइटम नंबर्स के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि तमन्ना के सबसे पॉपुलर डांस आइटम नंबर कौन-कौन से हैं?
तमन्ना भाटिया के डांस नंबर्स
आज की रात- स्त्री 2
राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ तो हर किसी को याद ही होगी. इस फिल्म को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म में तमन्ना भाटिया ने अपने शानदार डांस मूव्स से स्क्रीन पर आग लगा दी थी. आज की रात (स्त्री 2) गाने को यूट्यूब पर 882 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. तमन्ना के इस गाने के लाखों चाहने वाले हैं और शादी-पार्टी में इस गाने को बजाया जाता है.
कावला- जेलर
तमन्ना भाटिया अपने शानदार डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस की एक्टिंग के अलावा लोगों को उनका डांस भी बेहद पसंद आता है. तमन्ना के डांस नंबर्स में फिल्म ‘जेलर’ का गाना कावला भी है. इस डांस नंबर में तमन्ना ने रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर की थी. यूट्यूब पर इस गाने को 383 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को शिल्पा राव और अनिरुद्ध रविचंदर ने गाया है.
गफूर- द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
आर्यन खान की पॉपुलर सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी तमन्ना के डांस मूव्स ने लोगों का ध्यान खींचा था. सीरीज के गाने ‘गफूर’ में तमन्ना ने कमाल का डांस किया था. सीरीज के इस प्रमोशनल गाने को यूट्यूब पर 48 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने में अभिनेत्री ने शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर और रणजीत के साथ स्क्रीन शेयर की है.
नशा- रेड 2
फिल्म ‘रेड 2’ के गाने नशा में भी तमन्ना ने बेहद कमाल का डांस किया है. यूट्यूब पर इसे 14 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाने में स्पेशल अपीयरेंस के लिए अभिनेत्री ने 1 करोड़ रुपये की मोटी रकम ली थी. इस गाने को जैस्मीन सैंडलस, सचेत टंडन, दिव्या कुमार और सुमंतो मुखर्जी ने गाया है.
अचाचो- अरनमनई 4
इसके अलावा ‘अरनमनई 4’ के गाने ‘अचाचो’ को भी लोगों ने बेहद पसंद किया है. इसके बोल विग्नेश श्रीकांत ने लिखे हैं जबकि संगीत हिपहॉप तमिझा ने तैयार किया है. वहीं, खारेस्मा रविचंद्रन, श्रीनिषा जयसीलन और हिपहॉप तमिझा ने इसे गाया है. फिलहाल, इस गाने को यूट्यूब पर 486 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
यह भी पढ़ें- तो ये है 2025 की सबसे कमाऊं फिल्म, 800 करोड़ क्लब में एंट्री के बाद भी कर रही ‘धुआंधार’ कमाई
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines