Tamanna Bhatia Mahadev Batting App: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर आ गई हैं। महादेव बैटिंग एप मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना भाटिया को महादेव एप पर आईपीएल मैचों को अवैध रूप से देखने को बढ़ावा देने का आरोप है। जांच एजेंसी की ओर से बुलाए जाने के बाद तमन्ना अपनी मां के साथ गुवाहाटी पहुंचीं।
‘आज की रात’ से बनी हुई हैं चर्चा में
बताया जा रहा है कि उनसे गुवाहाटी में ईडी ने पूछताछ की है। तमन्ना बॉलीवुड फिल्म स्त्री-2 के ‘आज की रात’ गाने से चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि महादेव बैटिंग एप मामले में बॉलीवुड स्टार्स पर लगातार ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने 17 बॉलीवुड एक्टर्स से इस मामले में पूछताछ की है। इस मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी तलब किया गया था। आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया से ये दूसरी बार ईडी की पूछताछ है।
अप्रैल में भी हो चुकी है पूछताछ
अप्रैल में तमन्ना भाटिया को महादेव की सहायक कंपनी फेयरप्ले एप पर आईपीएल मैचों का कथित तौर पर प्रचार करने के लिए तलब किया गया था। उन्हें महाराष्ट्र साइबर सेल ने पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां महादेव बैटिंग एप मामले में 15,000 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच कर रही हैं। महादेव एप के ओनर सौरभ चंद्राकर को 6 दिन पहले दुबई में गिरफ्तार किया गया था।
ये भी पढ़ें: कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ में क्या हुए बदलाव? जिससे मिली सेंसर बोर्ड की हरी झंडी
फेयरप्ले एप से जुड़ी थीं तमन्ना भाटिया
एप पर आधिकारिक प्रसारक वायकॉम 18 की अनुमति के बिना आईपीएल मैचों को अवैध रूप से स्ट्रीम करने का आरोप है। जिससे आधिकारिक प्रसारक को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना भाटिया फेयरप्ले एप से जुड़ी हुई थीं। इस एप से वायकॉम को 1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। महादेव बेटिंग एप घोटाले में 38 से ज्यादा लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ की पूर्व कांग्रेस सरकार और भूपेश बघेल पर भी आरोपियों की मदद के आरोप लगे थे। हालांकि उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए इसे साजिश करार देकर विपक्ष पर सवाल उठाए थे।
ये भी पढ़ें: Yami Gautam क्यों हुईं भावुक? एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताई वजह
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines