ED के रडार पर आईं तमन्ना भाटिया, महादेव बैटिंग एप मामले में बढ़ीं मुश्किलें

Tamanna Bhatia Mahadev Batting App: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से ईडी ने पूछताछ की है। ईडी ने महादेव बैटिंग एप मामले में उनसे पूछताछ की।

Tamanna Bhatia

Tamanna Bhatia

विज्ञापन

Tamanna Bhatia Mahadev Batting App: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर आ गई हैं। महादेव बैटिंग एप मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना भाटिया को महादेव एप पर आईपीएल मैचों को अवैध रूप से देखने को बढ़ावा देने का आरोप है। जांच एजेंसी की ओर से बुलाए जाने के बाद तमन्ना अपनी मां के साथ गुवाहाटी पहुंचीं।

‘आज की रात’ से बनी हुई हैं चर्चा में 

बताया जा रहा है कि उनसे गुवाहाटी में ईडी ने पूछताछ की है। तमन्ना बॉलीवुड फिल्म स्त्री-2 के ‘आज की रात’ गाने से चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि महादेव बैटिंग एप मामले में बॉलीवुड स्टार्स पर लगातार ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने 17 बॉलीवुड एक्टर्स से इस मामले में पूछताछ की है। इस मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी तलब किया गया था। आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया से ये दूसरी बार ईडी की पूछताछ है।

विज्ञापन

अप्रैल में भी हो चुकी है पूछताछ 

अप्रैल में तमन्ना भाटिया को महादेव की सहायक कंपनी फेयरप्ले एप पर आईपीएल मैचों का कथित तौर पर प्रचार करने के लिए तलब किया गया था। उन्हें महाराष्ट्र साइबर सेल ने पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां महादेव बैटिंग एप मामले में 15,000 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच कर रही हैं। महादेव एप के ओनर सौरभ चंद्राकर को 6 दिन पहले दुबई में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

फेयरप्ले एप से जुड़ी थीं तमन्ना भाटिया

एप पर आधिकारिक प्रसारक वायकॉम 18 की अनुमति के बिना आईपीएल मैचों को अवैध रूप से स्ट्रीम करने का आरोप है। जिससे आधिकारिक प्रसारक को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना भाटिया फेयरप्ले एप से जुड़ी हुई थीं। इस एप से वायकॉम को 1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। महादेव बेटिंग एप घोटाले में 38 से ज्यादा लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ की पूर्व कांग्रेस सरकार और भूपेश बघेल पर भी आरोपियों की मदद के आरोप लगे थे। हालांकि उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए इसे साजिश करार देकर विपक्ष पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ