Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में 18 कंटेस्टेंट आए हैं। हालांकि 19वें कंटेस्टेंट के तौर पर भाईजान ने ‘गधराज’ को अनाउंस किया है। शो में ग्रैंड प्रीमियर में हर एक कंटेस्टेंट ने अपना जलवा दिखाया है। सलमान खान ने शो के 5वें कंटेस्टेंट के तौर पर बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को अनाउंस किया है। हालांकि बग्गा ने शो के प्रीमियर में ही ये खुलासा कर दिया कि वो शो में क्यों आए हैं? लोगों के मन में ये सवाल है कि अगर तजिंदर शो की ट्रॉफी नहीं तो किसलिए शो में आए हैं?
बिग बॉस में क्यों आए हैं बग्गा?
दरअसल, शो के प्रीमियर में बग्गा पहले सलमान खान संग फनी बातें करते नजर आए। हालांकि इसके बाद उन्होंने शो में आने की असली वजह का खुलासा किया। बग्गा ने कहा कि वैसे तो कुछ लोग ये बताना नहीं चाहते और ना ही सबके सामने कहना चाहते हैं लेकिन राजनीतिक इंसान की एक ही भूख होती है और वो है कि अगर आपको 10 लाख लोग जानते हैं, तो 10 करोड़ जाने और अगर 10 करोड़ जानते हैं तो भूख रहती है कि 100 करोड़ जाने।
प्रीमियर में कही दिल की बात
तजिंदर ने आगे कहा कि जिसका दिल्ली के लोग जानते हैं, उसको भूख रहती है कि हिंदुस्तान जाने और बिग बॉस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। मुझे लगता है कि देश का हर वो इंसान जिसकी राजनीति में रूचि भी नहीं है और बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक देखता है। बग्गा ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि ये एक अच्छा प्लेटफॉर्म है, अपने विचार उन लोगों के सामने रखने का, जिन लोगों को हम नहीं जानते हैं।
मैं सलमान के ही साथ ही शादी करूंगा- बग्गा
इसके बाद बग्गा फिर से सलमान खान संग मस्ती करने लगते हैं और कहते हैं कि हम दोनों एक साथ घोड़ी चढ़ेंगे। इसके बाद वो कहते हैं कि मैंने प्रण लिया है कि मैं भाई के साथ ही शादी करूंगा नहीं तो नहीं करूंगा। इसके बाद उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में बात की और बताया कि कैसे एक लड़की ने उनसे शादी करने की कोशिश की, लेकिन परिवार नहीं माना तो वो दोनों शादी नहीं कर सके।
सलमान के संग मस्ती करते दिखे बग्गा
हालांकि बग्गा को उन्होंने अपनी शादी में बुलाया और तजिंदर भी शादी में गए। इसके बाद सलमान कहते हैं कि ये हंस तो रहे हैं, लेकिन अंदर से ये इंसान रो रहा है। अब सलमान तो सलमान हैं वो भला कहां किसी को छोड़ते हैं और उन्होंने बग्गा के साथ खूब मजाक किया।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: स्टेज पर शेखी दिखा पछताया ‘शहजादा’, सलमान ने खोली पोल तो बदल गए बोल
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines