Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में वीकेंड के वार पर एक एलिमिनेशन हुआ और घर का सबसे स्वीट और शांत कंटेस्टेंट बेघर हो गया। तेजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) को सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से शो से बाहर आना पड़ा। अब बेघर होते ही बग्गा जी का इंटरव्यू सामने आ गया है। अपने इस इंटरव्यू में बग्गा जी ने कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने रिवील किया है कि ‘बिग बॉस 18’ का सबसे फेक कंटेस्टेंट कौन है? साथ ही तेजिंदर बग्गा ने कुछ लोगों पर अपनी खुन्नस निकाली है और एक कंटेस्टेंट को दिल से सपोर्ट किया है।
कौन है ‘बिग बॉस 18’ का सबसे फेक कंटेस्टेंट?
अगर फेक कंटेस्टेंट की बात करें तो तेजिंदर बग्गा ने साफ कहा है कि उनके मुताबिक, दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) सबसे फेक कंटेस्टेंट हैं क्योंकि वो क्या कहते हैं वो कई बार खुद ही नहीं समझ पाते। उनके हिसाब से अब तक जितने भी कंटेस्टेंट्स इस सीजन में आए हैं उनमें सबसे फेक कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी ही हैं। इसके अलावा तेजिंदर बग्गा ने दो लोगों को लेकर और तीखा बयान दिया है। बग्गा जी ने रजत दलाल (Rajat Dalal) की भी पोल खोली है। उनका कहना है कि बिग बॉस में सबसे शातिर रजत दलाल हैं।
कौन है ‘बिग बॉस 18’ का सबसे शातिर कंटेस्टेंट?
रजत दलाल की कमियां गिनवाते हुए बग्गा जी ने कहा है कि वो शातिर तो हैं, लेकिन अपने फैसलों पर खुद ही टिक नहीं पाते। अभी वो आपके साथ हैं, लेकिन कल वो आपके साथ रहेंगे या नहीं? इसकी गारंटी बग्गा जी तो क्या खुद रजत दलाल भी नहीं दे सकते। इसके अलावा उन्होंने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की वो बातें भी बताई हैं जो उन्हें सबसे ज्यादा चुभी हैं। बग्गा जी का कहना है कि करण उन पर पर्सनल अटैक्स करते थे। उन्होंने 2 मौकों का जिक्र किया, जब करण ने उन पर पर्सनल अटैक्स किए थे। एक बार एडिन रोज (Edin Rose) को उठाते हुए टास्क के दौरान करण ने बग्गा जी को कहा था- ‘जब आप अपना पर्सनल काम नहीं कर पाए तो जनता की कैसे सेवा करोगे?’
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के इंडियन फैंस के लिए बुरी खबर, शर्त पूरी होने तक भारत में लाइव कॉन्सर्ट नहीं करेंगे सिंगर
किसने किए बग्गा जी पर पर्सनल अटैक्स?
इसके अलावा बग्गा जी ने ये भी बताया कि उन्होंने करण वीर मेहरा को कहा था कि उनकी जो भी बहस हुई है, चाहे वो शेरो-शायरी में हो या किसी भी चीज में हों, वो कभी पर्सनल नहीं गए। हालांकि, करण बोलने के बावजूद नहीं मानते थे। करण के कई क्लिप्स सामने आए हैं जिनमें वो बग्गा जी के प्रोफेशन को सीधा टारगेट कर रहे हैं। वैसे करण इसी स्ट्रेटेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वो तेजिंदर बग्गा के प्रोफेशन के अलावा अक्सर रजत दलाल के मेडल का टॉपिक भी शो में बिना बात छेड़ देते हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
4 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines