Social Media Influencer Passes Away: इन दिनों मनोरंजन जगत से कई दिल दुखाने वाली खबरें आ रही हैं। बीते दिन कोरियोग्राफर फराह खान की मां ने बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं अब मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। ये इन्फ्लुएंसर कोई और नहीं बल्कि ताइना मेडरोस हैं, जिन्होंने हजारों मदर्स की सहायता की थी। दरअसल, ताइना सोशल मीडिया के जरिए मदर्स को बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग कराने के लिए टिप्स देती थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी खुद की प्रेग्नेंसी ही मौत ही वजह बन गई। महज 34 साल की उम्र में दुनिया को छोड़ने से उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है।
कुछ दिन पहले हुई थी इमरजेंसी सर्जरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताइना मेडरोस को कुछ दिन पहले इमरजेंसी सर्जरी करानी पड़ी थी। इलाज के कुछ समय बाद ही उनकी सांसे छिन गईं। बताया जाता है कि ताइना प्रेग्नेंट थीं और इस दौरान उनके एग्स फैलोपियन ट्यूब में फंस गए थे। बताया गया है कि इसी वजह से उनकी जान चली गई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दरअसल, ताइना के दोस्तों का कहना है कि पिछले हफ्ते इन्फ्लुएंसर अस्थानिक प्रेग्नेंट हुई थीं। उनकी हालत खराब थी जिसके लिए फैंस से उनके स्वास्थ्य की कामना करने के लिए भी कहा गया था।
पेशे से प्रशिक्षित नर्स थीं ताइना
बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ताइना मेडरोस पेशे से प्रशिक्षित नर्स थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 70,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। यहां वो कई मदर्स को ब्रेस्ट फीडिंग कराने के टिप्स देती थीं। बीते बुधवार को ब्राजील में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। ताइना अपने पीछे पति और एक पांच साल की बेटी को छोड़ गई हैं। वहीं गुरुवार को उन्हें ईस्ट ब्राजील के पर्नामीरिम में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
जल्दी ठीक होना चाहती थीं ताइना
बता दें कि मरने से पहले ही ताइना मेडरोस ने एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस से उनके जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए कहा था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ‘मेरे ठीक होने की दुआ करें। अब मुझे अपना ध्यान रखना है।’ हालांकि इन्फ्लुएंसर की तबीयत दिन पर दिन बिगड़ती चली गई। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्हें इसलिए भी याद किया जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने हजारों परिवार की मदद की थी।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
8 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
9 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
12 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
13 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
14 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
14 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
15 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
16 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines