हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कैंसर से जंग के बीच काम पर लौटी Tahira Kashyap, बोलीं- पिक्चर अभी बाकी...

ताहिरा कश्यप सोशल मीडिया पर फैंस को खुद से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फिर से अपना लाइफ अपडेट फैंस के संग शेयर किया है। आइए जानते हैं कि इस अपडेट में उन्होंने क्या जानकारी दी है?

विज्ञापन
Tahira Kashyap

आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप फिर से ब्रेस्ट कैंसर का सामना कर रही हैं। कुछ ही दिनों पहले ताहिर ने एक पोस्ट के जरिए फैंस और अपने चाहने वालों को ये जानकारी दी थी कि उन्हें फिर से ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इस बीच अब ताहिरा ने इस पर लेटेस्ट अपडेट देते हुए बताया है कि वो काम पर वापस लौट गई हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

ताहिरा कश्यप ने दिया लाइफ अपडेट

दरअसल, ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ताहिरा ने लेटेस्ट अपडेट देते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि लाइफ अपडेट। वहीं, अब ताहिरा के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने इसमें जानकारी दी है कि इंटरवल, अंत/अगला दिन ब्रह्मांड… थोड़े टाइम के बाद एक बार फिर से एक और स्क्रिप्ट लिखने के लिख रही।

काम पर लौटी ताहिरा

उन्होंने कहा कि मैं सबका शुक्रियाऔर सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद करती हूं। अगर ये मुश्किलें ना होती, तो मैं आपके प्यार को स्वीकार नहीं कर पाती। मुझे खुद को एक और मौका देने के लिए धन्यवाद और इसलिए यहां ताहिरा 3.0 है और वापस काम पर, वापस भागदौड़, लाइफ और काम पर आकर बहुत खुश हूं, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।

यूजर्स ने किया सपोर्ट

वहीं, अब ताहिरा के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप बहुत हिम्मत वाली हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि अपना ध्यान रखो और जल्दी ठीक हो जाओ। तीसरे यूजर ने कहा कि टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, बस ध्यान रखो। इस तरह कमेंट्स के जरिए लोग ताहिरा को सपोर्ट कर रहे हैं।

ताहिरा को दूसरी बार हुआ कैंसर

गौरतलब है कि ताहिरा कश्यप को दूसरी बार कैंसर का सामना करना पड़ रहा है। इसके पहले ताहिरा को साल 2018 में ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता लगा था। वहीं, अब फिर से उन्हें इस बीमारी से जूझना पड़ रहा है। हालांकि, वो बेहद हिम्मत से इसका सामना कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से वोट आए थे क्या? Karan Veer Mehra पर भड़के Elvish Yadav

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें