पाकिस्तान से वोट आए थे क्या? Karan Veer Mehra पर भड़के Elvish Yadav

‘बिग बॉस 18’ के विनर करण वीर मेहरा इस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। पहलगाम हमले पर करण ने कविता क्या सुनाई कि लोगों ने उन्हें ही सुनाना शुरू कर दिया। अब इस पर एल्विश यादव ने भी रिएक्ट किया है।

Elvish Yadav, Karan Veer Mehra

Elvish Yadav, Karan Veer Mehra

पहलगाम हमले के बाद हर कोई इस पर दुख जता रहा है। आम से लेकर खास तक सभी को इस घटना ने हिला कर रख दिया है। सेलेब्स ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। इस बीच ‘बिग बॉस 18’ के विनर करण वीर मेहरा ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए बीते दिन एक कविता सुनाई। करण को ऐसा करना भारी पड़ गया और वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। इस बीच अब एल्विश यादव ने भी उनकी इस हरकत पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि राव साहब ने क्या कहा?

विज्ञापन

एल्विश यादव ने किया रिएक्ट

दरअसल, एल्विश यादव ने करणवीर के उस पोस्ट पर रिएक्ट किया, जिसमें वो पहलगाम हमले पर कविता सुना रहे हैं। इस पोस्ट पर एल्विश ने अपने एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान से वोट आए थे क्या भाई? वहीं, अब एल्विश के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है। इतना ही नहीं बल्कि एल्विश के फैंस भी उनकी इस बात का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

क्या था कविता में?

बता दें कि बीते दिन करणवीर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो कह रहे थे कि बांट दिया इस धरती को, क्या चांद-सितारों का होगा? नदियों को कुछ नाम दिए, बहती धारों का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है, आब-ए-जमजम भी पानी है… पंडित भी पिए, मोला भी पिए, तो पानी का मजहब क्या होगा? वीडियो में करणवीर ने और क्या कहा? इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है पहलगाम हमला?

दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ, जिसमें 27 मासूम पर्यटकों की जान चली गई। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है और कई बड़े और अहम फैसले कर डाले हैं। हालांकि, अब देखना ये होगा कि हिंदुस्तान कब इस हमले का जवाब देगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ