आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ताहिरा के फैंस से लिए बुरी खबर है। जी हां, ताहिर को फिर से ब्रेस्ट कैंसर हो गया है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट के जरिए फैंस और यूजर्स के साथ शेयर की है। आइए जानते हैं कि ताहिर ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
ताहिर ने शेयर किया पोस्ट
ताहिरा कश्यप ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक स्टेटमेंट को शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। ताहिरा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि जब आपकी लाइफ आपको नींबू देती है, तो नींबू पानी बनाएं। जब लाइफ बहुत उदार हो जाएं, तो फिर से आपको नींबू मिलता है, तो आप उसे शांते से अपने पेय में डाल सकते हैं और पॉजिटिविटी के साथ इसे पीते हैं।
मेरा राउंड-2 शुरू हो गया है- ताहिरा
ताहिरा ने लिखा कि ये एक पेय है और आप जानते हैं कि आप इसे फिर से अच्छे से बना लेंगे। #नियमित स्क्रीनिंग #मैमोग्राम इसे कहने से नहीं कतराते #स्तन कैंसर #एक और बार #चलो चलते हैं। आज #विश्वस्वास्थ्यदिवस है और हम खुद के लिए जो भी कर सकते हैं, करें। वहीं, अगर इस पोस्ट की बात करें तो इसमें ताहिरा ने लिखा कि सात साल इरिटेशन, तकलीफ और रेगुलर ताकत। मेरा राउंड-2 शुरू हो गया है।
लोगों ने बढ़ाई हिम्मत
ताहिरा का पोस्ट सामने आने के बाद फैंस भी टेंशन में आ गए और लोगों ने कमेंट्स के जरिए ताहिरा का हौसला बढ़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि आप ही फिर से जीतेंगी। दूसरे यूजर ने कहा कि आप परेशान ना हों, बस अपना ध्यान रखें। तीसरे यूजर ने कहा कि भगवान आपको जल्दी ठीक करें। इस तरह कमेंट्स के जरिए सभी ताहिरा के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
2018 में भी हुआ ताहिरा को कैंसर
गौरतलब है कि इसके पहले भी ताहिरा कैंसर का शिकार हो चुकी हैं। जी हां, ताहिरा को पहले भी ब्रेस्ट कैंसर का सामना करना पड़ा है। साल 2018 में ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता लगा था। वहीं, अब फिर से उन्हें इस बीमारी से जूझना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- अजीत कुमार का 285 फीट ऊंचा कट-आउट गिरा, जान बचाने को इधर-उधर भागे लोग
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines