Zakir Hussain Long Hair Story: फेमस तबला उस्ताद और संगीत के महानायक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान अमेरिका में उनकी मृत्यु हो गई। उनके अद्भुद संगीत के सफर ने उन्हें ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में फेमस कर दिया। हालांकि उनकी पहचान सिर्फ उनकी संगीत कला तक सीमित नहीं थी। साल 1980 के दशक में वो ‘वाह ताज!’ के चाय विज्ञापन से घर-घर में पहचाने जाने लगे थे। इन विज्ञापनों में उनकी लंबे बालों और तबला बजाने की शैली ने उन्हें एक अलग पहचान दी थी। लेकिन क्या आपको पता है कि जाकिर कभी बाल क्यों नहीं कटवाते, अगर नहीं तो चलिए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।
पॉपुलेरिटी की चुकानी पड़ी कीमत
जाकिर हुसैन के संगीत और तबला बजाने की कला के जितने चर्चे होते थे उतने ही उनके बालों के भी चर्चे होते थे। जिन विज्ञापनों ने उन्हें लोकप्रियता दी, उनमें उनके लंबे बालों के साथ तबला बजाना और चाय की एक चुस्की के बाद, ‘वाह ताज!’ कहना दर्शकों के दिलों में घर कर गया। हालांकि, इस पॉपुलेरियटी की उन्हें कीमत भी चुकानी पड़ी, क्योंकि इन विज्ञापनों को करने के लिए उनके सामने एक बड़ी शर्त भी रख दी जाती थी।
बाल कटवाने की परमिशन नहीं
क्या आप जानते हैं कि जाकिर हुसैन को अपने लंबे बाल काटने की अनुमति नहीं थी? ये शर्त थी उनके चाय ब्रांड ‘ताज महल’ के साथ किए गए कॉन्ट्रेक्ट में। हुसैन खुद मजाक करते हुए कहते थे, ‘मैं अपनी संगीत कला को 30 सेकंड में नहीं दिखा सकता था, लेकिन मैं अपने बाल जरूर हिला सकता था! और मैं आज भी उनके ब्रांड का गुडविल एंबेसेडर हूं, मुझे बाल काटने की इजाजत नहीं है, चाहे वो गिरते ही क्यों न जाएं।’
बाल ना कटवाने की एक और वजह
लेकिन इस शर्त के पीछे एक और दिलचस्प कारण था, जो हुसैन ने एक बार साझा किया था। दरअसल उनका बाल ना कटवाने का फैसला एक वित्तीय कारण से भी जुड़ा था। उन्होंने कहा, ‘जब मैं पहली बार अमेरिका गया था, तब मेरे पास कम पैसे थे और मैं हर हफ्ते सिर्फ 25 डॉलर ही कमा पाता था। तब मैंने देखा कि कई लोग लंबे बाल रखते हैं और मैंने भी अपनी बालों को बढ़ाना शुरू कर दिया।’ इसके अलावा वो रॉक और रोल बैंड ‘शांति’ के साथ भी परफॉर्म करते थे, जिससे उन्हें और भी प्रेरणा मिली थी।
अमेरिका में इलाज के दौरान फेफड़ों की बीमारी से जूझते हुए भारतीय समायानुसार सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। उनका परिवार और संगीत जगत इस बड़ी क्षति को सहन नहीं कर पा रहा है। संगीत की दुनिया में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
यह भी पढ़ें: कपूर खानदान का इकलौता बेटा, जिसने 25 की उम्र में दीं दो ब्लॉकबस्टर फिल्में, भारत का सबसे सफल स्टार किड
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
3 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
6 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
7 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
8 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
8 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
9 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
10 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
10 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines