---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कपूर खानदान का इकलौता बेटा, जिसने 25 की उम्र में दीं दो ब्लॉकबस्टर फिल्में, भारत का सबसे सफल स्टार किड

Raj Kapoor Had 2 Blockbusters At 25: कपूर परिवार का वो चिराग जिसने महज 25 साल की उम्र में दो ब्लॉक बस्टर फिल्मों में काम कर लिया था। आखिर कौन है ये सदस्य, चलिए आपको बताते हैं।

Raj Kapoor Had 2 Blockbusters At 25: बॉलीवुड की दुनिया में कपूर परिवार के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस परिवार ने फिल्मी दुनिया को ऐसे-ऐसे स्टार्स दिए जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल था। इस परिवार के कई सदस्य अब तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं। वहीं अगर हम भारतीय सिनेमा के सबसे सफल स्टार किड्स की बात करें तो राज कपूर का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। जी हां यही वो स्टार किड हैं जिन्होंने महज 30 साल की उम्र तक तीन सुपरहिट फिल्में दीं और ये उपलब्धि आज तक कोई और एक्टर हासिल नहीं कर पाया।

राज कपूर ने बनाया शानदार रिकॉर्ड

राज कपूर बॉलीवुड में किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। ना सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर बल्कि उन्होंने एक महान निर्देशक के तौर पर भी काफी काम किया और सफल भी रहे। उनका नाम सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में शुमार है। पृथ्वीराज कपूर के सबसे बड़े बेटे राज कपूर ने अपने करियर की शुरुआत के बाद से ही फिल्मों की दुनिया में अपनी धाक जमाई। खास बात ये थी कि वो महज 25 साल की उम्र में ही दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बन चुके थे और उनके नाम पर ‘सुपरहिट’ का तमगा पहले ही लग चुका था।

---विज्ञापन---

राज कपूर के करियर की शुरुआत

राज कपूर के करियर की शुरुआत जब हुई, तो उस वक्त किसी ने ये नहीं सोचा था कि वो इतने कम समय में फिल्म इंडस्ट्री के महान नामों में से एक बन जाएंगे। साल 1949 में आई फिल्म ‘आंदाज’ और ‘बरसात’ दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। इन दोनों ही फिल्मों ने एक साथ भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा और इसके दो साल बाद साल 1951 में आई फिल्म ‘आवारा’ ने उन्हें तीन सबसे बड़े हिट देने का इतिहास रचने वाला अभिनेता बना दिया। महज 25 साल की उम्र में ही उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया था।

---विज्ञापन---

विदेशों में भी लोकप्रिय थे राज कपूर

राज कपूर की फिल्मों की सफलता का एक और दिलचस्प पहलू ये था कि उनकी फिल्में सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हुईं। खासतौर पर सोवियत संघ में उनके द्वारा बनाई गई फिल्में जैसे ‘आवारा’, ‘जागते रहो’ और ‘अर्लाउंड द वर्ल्ड’ ने शानदार कलेक्शन किया। ये उनके ही प्रयासों का नतीजा था कि भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और फिल्म उद्योग के रास्ते खुले।

निर्देशक के तौर पर राज कपूर

राज कपूर ने सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि निर्देशन में भी अपनी पहचान बनाई। उनकी फिल्म ‘बॉबी’ को तो भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन निर्देशन का उदाहरण माना जाता है। उनका करियर चार दशकों तक चला और उन्होंने 60 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।

---विज्ञापन---

उनकी फिल्मों ने न सिर्फ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिशा बदल दी, बल्कि भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। यही कारण है कि जब हाल ही में उनके 100वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया, तो बॉलीवुड से लेकर सभी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें ‘ग्रेटेस्ट शोमैन’ के खिताब से नवाजा।

यह भी पढ़ें: Netflix पर 2 फ्लॉप फिल्मों को आज सबसे ज्यादा देखा जा रहा, टॉप 5 ट्रैंडिंग में कौन-कौन?

First published on: Dec 16, 2024 10:45 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola