Gurucharan Singh Missing Case Update: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के सोढ़ी यानी एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) 22 अप्रैल से गायब हैं। उनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस उन्हें ढूंढ़ने की पूरी कोशिश कर रही है। हाल ही में गुरुचरण सिंह का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक्टर अपने बैग के साथ नजर आ रहे हैं। पुलिस इस मामले की तह तक जा रही है ताकि जल्द से जल्द उनका पता लगाया जा सके।
शादी करने वाले थे गुरुचरण सिंह?
अब इस केस में कई ऐसी जानकारी मिली है जिसके बाद फैंस भी दंग रह जाएंगे। बता दें, गुरुचरण सिंह के लापता होने के बाद पुलिस ने ये केस किडनैपिंग के एंगल से दर्ज किया है। अब उसी बीच ये जानकारी मिली है कि एक्टर जल्द ही शादी करने वाले थे। उनकी उम्र 50 साल है लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की। अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, उनकी शादी होने वाली थी। हालांकि, उनकी मंगेतर कौन है अभी तक उसका नाम या चेहरा सामने नहीं आया है।
आर्थिक तंगी का कर रहे थे सामना?
साथ ही ऐसी भी जानकारी मिली है कि गुरुचरण सिंह पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। पैसों को लेकर उनकी परेशानी काफी बढ़ी हुई थी। हालांकि, अभी तक इन दावों में कितनी सच्चाई है उसे लेकर कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। ये तो बस उड़ते-उड़ते रूमर्स हैं जो हर तरफ फैल रहे हैं। वहीं, पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया है कि एक्टर ने 24 तारीख को दिल्ली के ATM से 7,000 रुपये निकाले थे और उनकी आखिरी लोकेशन पालम की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे Aly Goni, उत्पीड़न के आरोपों के बाद खोल दी प्रोड्यूसर की पोल
6 दिन से लापता हैं एक्टर
उसके कुछ आगे जाकर ही एक्टर का फोन बंद हो गया और उसके बाद से ही उनका कोई पता नहीं है। अब पुलिस CCTV कैमरे की मदद से एक्टर को ढूंढ रही है। उनकी जानकारी आने में जितनी देर हो रही है फैंस की चिंता उन्हें लेकर उतनी ही बढ़ती जा रही है। अब फैंस घबराए हुए हैं क्योंकि आज एक्टर को लापता हुए 6 दिन हो गए हैं और अभी तक वो घर लौटकर नहीं आए हैं। न ही उनका फोन चालू हुआ है। ऐसे में चिंता होना तो आम बात है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
20 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines