TMKOC Actor Gurucharan Singh Birthday: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) 22 अप्रैल से लापता हैं। उस दिन एक्टर के पिता का जन्मदिन था और वो उनसे मिलकर दिल्ली से मुंबई लौट रहे थे। लेकिन तारक मेहता के सोढ़ी न तो दिल्ली में दिखाई दिए और न ही वो मुंबई तक पहुंच पाए। उनके साथ क्या हुआ और वो कहां हैं, ये अभी तक एक ऐसी मिस्ट्री बनी हुई है जिसे पुलिस भी सुलझा नहीं पा रही है। वहीं, आज एक्टर का 51वां जन्मदिन है और उनके बुजुर्ग पिता अपने बेटे की राह ताक रहे हैं।
गुरुचरण सिंह के बर्थडे पर पिता ने किए खुलासा
गुरुचरण सिंह को लेकर रोज अलग-अलग खबरें तो सामने आ रही हैं लेकिन उनका पता नहीं लग पा रहा है। ऐसे में अब उस भावुक पिता ने मीडिया से बातचीत की है जिसका बेटा कई दिन से घर नहीं लौटा है। गुरुचरण के पिता हरजीत सिंह (Harjit Singh) ने अब अपने बेटे को लेकर मीडिया से बातचीत की है और उसमें एक नया खुलासा हुआ है। सबसे पहले तो एक्टर के पिता ने बताया कि उन्हें अभी तक गुरुचरण सिंह के गायब होने को लेकर जानकारी नहीं मिली है।
क्या हुई थी बाप-बेटे की आखिरी बातचीत?
बता दें, एक्टर के पिता का इस वक्त काफी बुरा हाल है। वो न सिर्फ मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं बल्कि उनकी सेहत भी उनका साथ नहीं दे रही। बेटे के लापता होने से उनके पिता टूट गए हैं और काफी निराश हैं। उन्होंने अब खुलासा किया है कि उनकी गुरुचरण से आखिरी बातचीत उनके घर से जाने से पहले हुई थी, जिसमें एक्टर ने कहा था कि वो 1-2 दिन में वापिस लौट आएंगे। ये बात और हैं कि उनका अभी तक कोई अता-पता नहीं है। इसके अलावा गुरुचरण को लेकर एक और शॉकिंग खुलासा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan नहीं कर पाएंगे Bigg Boss OTT 3 होस्ट? मेकर्स बॉलीवुड स्टार्स को कर रहे अप्रोच
किस परेशानी में थे एक्टर?
हरजीत सिंह ने रिवील किया है कि लापता होने से पहले उनके बेटे को किसी चीज की चिंता हो रही थी और वो टेंशन में थे। हालांकि, वो किस चीज से परेशान थे इस बात का खुलासा उन्होंने पिता के सामने नहीं किया था। एक्टर के पिता उनसे अपनी प्रॉब्लम्स शेयर करने के लिए कहते रहे लेकिन एक्टर सिर्फ ये बोलकर चले गए कि वो एक-दो दिन में लौट आएंगे। वहीं, एक्टर के पिता चाहते थे कि गुरुचरण अब शादी कर अपना घर बसा लें। साथ ही गुरुचरण अपना बर्थडे भी अपने पिता के साथ ही सेलिब्रेट करना चाहते थे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines