हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

TMKOC के 'गोली' ही नहीं इन लोगों ने भी छोड़ा है शो, कुछ को मिला नया रिप्लेसमेंट कुछ की जगह अभी भी खाली

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टेलीविजन का फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से अब तक एक-दो नहीं, बल्कि कई लोगों ने किनारा किया है। इस लिस्ट में अब गोली यानी कुश शाह का नाम भी शामिल हो गया है। आइए आपको बताते हैं कि शो से अब तक कौन-कौन गया है?

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टेलीविजन का फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जितना दर्शकों का फेवरेट है, उतना ही विवादों में भी रहता है। इस शो की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है और दर्शकों के लिए यह बेहद खास है। हालांकि अब शो के चाहने वालों के लिए बुरी खबर यह आई कि शो शुरू होने से लेकर अब तक गोली के किरदार निभाने वाले कुश शाह ने अब शो को अलविदा कह दिया है। हालांकि कुश का यूं अचानक शो छोड़ना हर किसी के लिए बेहद हैरानी की बात है, लेकिन ‘कुश शाह’ पहले नहीं हैं, जिन्होंने शो को छोड़ा है। अब तक इस शो से कई लोग किनारा कर चुके हैं।

किन-किन लोगों ने अब तक छोड़ा TMKOC?

1. दिशा वाकाणी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वाकाणी ने दयाबेन का रोल अदा किया था। शो में उन्होंने बेहद लंबा समय बिताया, लेकिन साल 2017 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। दयाबेन के अपने चाहने वाले थे और दर्शकों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती थी। हालांकि मेकर्स को अभी तक उनका रिप्लेसमेंट नहीं मिल सका है।

विज्ञापन

2. भव्य गांधी

भव्य गांधी ने साल 2008 से 2017 तक इस शो को अपना समय दिया। भव्य शो में टप्पू का रोल निभाने के लिए पहचाने जाते हैं। बता दें कि भव्य के शो छोड़ने के बाद उनके रोल को राज अनादकट ने रिप्लेस किया था।

3. राज अनादकट

राज अनादकट ने साल 2017 में टप्पू का रोल निभाने के लिए इस शो में एंट्री ली थी, लेकिन लंबे टाइम तक इस किरदार को निभाने के बाद उन्होंने साल 2022 में शो छोड़ दिया था। अब टप्पू के किरदार को नितेश भलूनी निभा रहे हैं।

विज्ञापन

4. शैलेश लोढ़ा

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में शैलेश लोढ़ा ने बेहद लंबा टाइम बिताया है। जी हां, उन्होंने करीब 14 साल इस शो को दिए और इसके बाद उन्होंने शो से किनारा कर लिया। साल 2022 में शैलेश ने भी शो छोड़ दिया था। सचिन श्रॉफ अब इस किरदार को निभा रहे हैं।

5. नेहा मेहता

शो में तारक मेहता की वाइफ का रोल निभाने वाली नेहा मेहता ने भी साल 2020 में शो से किनारा कर लिया था। नेहा मेहता ने करीब 12 साल शो को दिए। अब अंजलि के किरदार को सौम्या फौजदार निभा रही हैं।

विज्ञापन

6. झील मेहता

झील मेहता ने 4 साल बाद ही शो से किनारा कर लिया था। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में झील ने सोनू का रोल अदा किया था। अब निधि भानुशाली ने झील को रिप्लेस किया है।

इन लोगों ने भी किया शो से किनारा

निधि भानुशाली, निर्मल सोनी, कवि कुमार आजाद, गुरुचरण सिंह, लाड़ सिंह मान, जेनिफर मिस्त्री, दिलखुश रिपोर्टर, घनश्याम नायक, प्रिया अहूजा, निधि नौटियाल, रामशा फारूकी, मोनिका भदौरिया भी शो छोड़ चुकी हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘कभी तलाक तो कभी सुसाइड की धमकी…’, Payal Malik ने दिए ऐसे-ऐसे बयान, अरमान होंगे हैरान?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola