Raj Anadkat Injured: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट अब लम्बे समय बाद एक गुजराती शो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राज इन दिनों एक पॉपुलर गुजराती शो की शूटिंग कर रहे हैं और अक्सर वो फैंस को अपने किरदार से सोशल मीडिया पर रूबरू करवा देते हैं। अब कुछ देर पहले भी राज ने इंस्टाग्राम पर इस शो के कुछ BTS क्लिप्स शेयर किए हैं। इनमें कुछ ऐसा रिकॉर्ड हो गया जिसे देखने के बाद फैंस के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
राज अनादकट को सेट पर आई चोट
दरअसल, इस किरदार में घुसने के लिए राज अनादकट ने सारी हदें पार कर दी हैं। एक्टर ने अपना काम करते-करते अब खुद को घायल कर लिया है। एक सीन को शूट करते हुए राज ने अपना आपा खो दिया और उन्होंने चोट आ गई। अब राज को कब, कैसे और कहां इंजरी हुई है? उसकी सारी डिटेल सामने आ गई हैं। राज ने एक पोस्ट शेयर कर शूटिंग की कई सारी और वीडियो दिखाई हैं। एक वीडियो में वो फूट-फूटकर रोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
हंटर से खुद को किया घायल
वीडियो में देखा जा सकता है कि राज अनादकट खुद को जोर-जोर से कोड़े मार रहे हैं और इस सीन को फिल्माते हुए वो बेहद भावुक दिख रहे हैं। शायद अपने इन्हीं इमोशंस में खोकर वो भूल गए कि ये असली कोड़ा है और इससे उन्हें चोट आ सकती है। बस फिर क्या था एक्टर ने खुद को इतना कस कर मारा कि उनके हाथ पर चोट आ गई। राज ने अपने हाथ की तस्वीर भी शेयर की है, जिसपर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के ये 3 एक्स कंटेस्टेंट्स बनेंगे ‘धोखेबाज’! Karan Johar के शो The Traitors में मार सकते हैं एंट्री
दर्द बना परफॉरमेंस का हिस्सा
राज ने लिखा, ‘हां, वो एक असली हंटर था और हां, ये दुखता है शुरू में। जिग्नेश सिंह जट्टा के किरदार ने मुझे उन तरीकों से पुश किया है जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। लेकिन एक बार जब मैं किरदार में डूब गया, तो दर्द परफॉरमेंस का हिस्सा बन गया। सच में खून पसीने की मेहनत है! इस सीन के पीछे की बेहतरीन राइटिंग टीम का शुक्रिया। जियो सिनेमा पर ये सीन देखें, एपिसोड 49।’ अब एक्टर का ये पोस्ट देख फैंस भी उनकी कड़ी मेहनत और लगन की तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
4 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
5 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
7 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
7 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
8 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines