TMKOC Controversy: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) अब टीवी का सबसे विवादित शो बन चुका है। इस शो में काम कर चुके कई एक्टर्स खुद को इससे अलग कर चुके हैं और कुछ ने तो खुलेआम मेकर्स पर आरोप भी लगाए हैं। किसी ने मेकर्स पर सेट पर बदतमीजी करने के इल्जाम लगाए हैं तो किसी ने फीस न चुकाने की बात कही है। वहीं, अब इस लिस्ट में सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पलक सिधवानी (Palak Sindhwani) भी जुड़ गई हैं। पलक और तारक मेहता के मेकर्स के बीच अब एक बड़ा विवाद हो गया है।
पलक सिधवानी पर लगा गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि शो के प्रोडक्शन हाउस ‘Neela Film Productions’ ने कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के लिए पलक सिधवानी को कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में दावा किया गया है कि पलक के कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन करने के कारण न सिर्फ प्रोडक्शन कंपनी बल्कि सोनू के किरदार को भी नुकसान हुआ है। कहा जा रहा है कि पलक के कॉन्ट्रैक्ट की शर्त के मुताबिक बिना लिखित कंसेंट के किसी और प्रोजेक्ट में काम किया है। इसके लिए उन्हें कई बार चेतावनी भी दे गईं, लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो प्रोडक्शन हाउस को उन्हें लीगल नोटिस ही भेजना पड़ा।
पलक ने खोली मेकर्स की पोल
अब पलक सिधवानी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए शो के मेकर्स पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। पहले उन्होंने इन सभी रूमर्स को गलत ठहराया था और कहा था कि उन्हें कोई लीगल नोटिस नहीं भेजा गया है। पलक ने कहा था कि उन्होंने मेकर्स को अपना शो छोड़ने का फैसला बता दिया है। जिसके बाद उन्हें कहा गया था कि एक मेल आएगा जिस पर उन्हें अपना रेजिग्नेशन लेटर भेजना होगा, लेकिन ऐसा कुछ कभी हुआ ही नहीं। अब पलक ने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि वो जानकर उनके रेजिग्नेशन को अप्रूव करने में देरी कर रहे हैं। साथ ही कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की खबरें मीडिया तक पहुंची हैं ये देखकर भी एक्ट्रेस हैरान हैं।
पलक सिधवानी ने क्यों छोड़ा शो?
अब पलक सिधवानी का कहना है कि उन्होंने प्रोडक्शन हाउस को शो छोड़ने का फैसला सुनाया तो टीम ने ये प्लान बनाया कि वो उन पर ये आरोप लगाएंगे। पहले उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट से कोई समस्या नहीं थी। अब एक्ट्रेस इस मामले पर कानूनी सलाह ले रही हैं और वही करेंगी जो उनके करियर के लिए सही होगा। पलक ने शो छोड़ने का कारण अपनी हेल्थ और प्रोफेशनल ग्रोथ बताया है। उन्होंने कहा कि कई मीटिंग्स के बावजूद अभी तक कोई हल नहीं निकला है और ये शोषण है। पलक बोलीं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि 5 साल काम करने के बावजूद उनके साथ ये सब किया जाएगा।
पलक सिधवानी ने पोस्ट शेयर कर दिया हिंट
यह भी पढ़ें: Ammy Virk कैसे चुनते हैं अपना गाना? Sargun Mehta की न पर टिका होता है फैसला
एक्ट्रेस ने मेकर्स पर किया पलटवार
अब उन्होंने उल्टा मेकर्स पर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगा दिए हैं। उनका दावा है कि प्रोडक्शन हाउस और उनकी टीम की वजह से उन्हें मेंटल ट्रॉमा हुआ है, साथ ही उनके साथ सेट पर गलत व्यवहार हुआ है। इतना ही नहीं पलक ने खुलासा किया कि उन्हें सेट पर पैनिक अटैक तक आया है, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया। आखिर में उन्होंने ये भी रिवील किया कि उनकी 21 लाख रुपये की फीस का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस मामले पर घुमा कर बात की है। उन्होंने प्रार्थना करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है, ‘अगर आप सच के साथ सही रास्ते पर हैं, तो आपकी जीत होगी।’
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
18 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines